छोटी सी गलतफहमी के चलते तीन साल से अलग रहे थे दंपति, 15 साल के बेटे की तरकीब से फिर एक हुआ परिवार

Published : Mar 17, 2022, 10:14 AM IST
छोटी सी गलतफहमी के चलते तीन साल से अलग रहे थे दंपति, 15 साल के बेटे की तरकीब से फिर एक हुआ परिवार

सार

मामला कर्नाटक के होसानगर का है। यहां करीब तीन साल पहले दंपति के बीच किसी गलतफहमी की वजह से दोनों अलग हो गए थे। पूर्णिमा अपने पिता के घर रहने लगीं तो गणेश ने बेटे सुहास को अपने साथ रखा। पहले बेटे को इतनी समझ नहीं थी। अब वह 15 साल का हो चुका है। दसवीं में पढ़ने वाले सुहास को लोक अदालत के बारे में पता चला तो उसने इसके माध्यम से माता-पिता को एक करने की ठानी।

बेंगलुरू। कर्नाटक (Karnataka Lok adalat ) में दसवीं के एक छात्र ने तीन साल से अलग रह रहे अपने माता पिता को मिलाया है। एक छोटी सी गलतफहमी के कारण ये दंपति अलग हो गए थे। तब से महिला  अपने माता-पिता के साथ रह रही थी, जबकि उसका बेटा पिता के साथ रह रहा था। यह मामला होसानगर का है। यहां रहने वाले गणेश मूर्ति और पूर्णिमा की शादी 17 साल पहले हुई थी।  दोनों का एक बेटा सुहास है। 15 वर्षीय सुहास इस समय दसवीं में पढ़ रहा है। 

यह भी पढ़ें घर पर दादा-दादी ने नहीं की थी 3 साल से बात, बच्चों की पहल पर बोले, आई लव यू

लोक अदालत के बारे में पढ़कर पहुंचा वकील के पास 
करीब तीन साल पहले दंपति के बीच कोई गलतफहमी हुई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। दंपति के बीच हुई इस गलतफहमी के बाद पूर्णिमा अपने पिता के घर चली गईं और वहीं रहने लगीं। उधर, गणेश ने बेटे सुहास को अपने साथ रखा। पहले बेटे को इतनी समझ नहीं थी। अब वह 15 साल का हो चुका है। दसवीं में पढ़ने वाले सुहास को लोक अदालत के बारे में पता चला तो उसने इसके माध्यम से माता-पिता को एक करने की ठानी। उसने वकील वालेमने शिवकुमार से इस मामले में मदद मांगी। शिवकुमार ने मामले की प्रोसीडिंग शुरू कराई और अदालत के माध्यम से दंपति को समन भिजवाया। होसानगर फैमिली कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं और इन दलीलों के जरिये सुलह का रास्ता खुला। मुख्य न्यायाधीश रविकुमार और जस्टिस पुष्पलता ने दंपति को सुना और दोनों के सामने सुलह का प्रस्ताव रखा। कुछ ही बहसों में दोनों गणेश मूर्ति और पूर्णिमा एक दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए।  

यह भी पढ़ें ये तस्वीरें उत्तरी जापान में आए भयंकर भूकंप की हैं, 11 साल पहले इसी जगह पर मची थी तबाही, आज भी बंजर है जमीन

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग