गुजरात के डिप्टी CM के बयान पर विवाद, कहा, 'आजादी के नारे लगाने वालों को देश छोड़कर जाने दें'

Published : Jan 24, 2020, 01:02 PM IST
गुजरात के डिप्टी CM के बयान पर विवाद, कहा, 'आजादी के नारे लगाने वालों को देश छोड़कर जाने दें'

सार

गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ मांग रहे हैं उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाना चाहिए  

अहमदाबाद: गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और ‘आजादी’ मांग रहे हैं उन्हें देश छोड़कर जाने दिया जाना चाहिए।

वह यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। पटेल ने कहा, ‘‘ देश को आजादी 1947 में मिल गयी थी लेकिन आप देखते हैं कि कुछ लोग जमा होते हैं और ‘आजादी’ के नारे लगाते हैं। आपको किससे आजादी चाहिए? क्या आपको अपने माता-पिता से आजादी चाहिए? क्या आप अपने पति से आजादी चाहती हैं? मैं इसे समझ नहीं पाता हूं।’’

विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर हमला

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक आजाद देश है और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।’’ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘अगर वे भारत से आजादी चाहते हैं तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करना चाहिए कि वह सीमा खोल दें और ये जहां जाना चाहते हैं, चले जाएं।’’

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अहमदाबाद में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान पुलिस पर पूर्व योजना के तहत हमला किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस दौरान ट्रक भरकर पत्थर इकट्ठा किया गया था लेकिन वे भूल गए कि यह गुजरात है कश्मीर नहीं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

अनोखी शादी: तेलंगाना में जुड़वा भाई-बहनों ने की जुड़वा बहनों से विवाह, देखें असली मिरर इमेज वेडिंग!
Goa Thar i20 Accident: गोवा में किराए की थार और i20 की भीषण टक्कर, भोपाल टूरिस्ट की मौत