जनता कर्फ्यू के बीच सड़क पर बैठ रोता रहा रिक्शेवाला, बोला सुबह से भूखा हूं, न सवारी मिली और न ही खाना

Published : Mar 22, 2020, 08:09 PM ISTUpdated : Mar 22, 2020, 08:12 PM IST
जनता कर्फ्यू के बीच सड़क पर बैठ रोता रहा रिक्शेवाला, बोला सुबह से भूखा हूं, न सवारी मिली और न ही खाना

सार

पीएम मोदी की अपील के बाद आज रविवार सुबह 7 बजे से देश भर में जनता कर्फ्यू लागू हो गया। लोगों ने दिल खोलकर न केवल समर्थन किया। बल्कि उसमें पूरी सहभागिता भी दिखाई। लेकिन दिल्ली में एक रिक्शेवाला इससे नराज दिखा और वह सड़क किनारे बैठे रोता रहा।  

दिल्ली. पीएम मोदी की अपील के बाद आज यानी रविवार सुबह 7 बजे से देश भर में जनता कर्फ्यू लागू हो गया। देश के सभी शहरों में हर तरफ सन्नाटा दिख रहा था। लेकिन दिल्ली में एक रिक्शेवाला इससे नराज दिखा और वह सड़क किनारे बैठे रोता रहा।

परिवार का पेट कौन भरेगा...
दरअसल, रविवार को दिल्ली में एक रिक्शे चालक ने मीडिया से अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि वह सुबह से सवारी का इंतजार कर रहा है। ताकि कोई तो आए और मेरे रिक्शे में बैठे। जिससे मुझे कुछ भाड़ा मिले जिससे में अपने परिवार का पेट भर सकूं।

दिन भर कुछ नहीं मिला खाने को
रिक्शाचालक ने बताया कि वो आज एक रुपया भी नहीं कमा पाया है। जब मुझको भूख लगी तो खाने की तलाश में इधर-उधर गया। लेकिन ना तो मेरे पास पैसे थे और नहीं कोई दुकान खुली थी, जिससे में कुछ खा सकूं। दिनभर से खूखा हूं।

रिक्शाचालक बोला-बच्चों को क्या  खिलाऊंगा
युवक ने बताया कि यह जनता कर्फ्यू कब तक चलेगा। एक दिन तो निकल जाएगा। लेकन अगर यह ऐसा ही और दिनों तक चलता रहा तो मेरे परिवार का पेट कौन भरेगा। इस तरह से सब बंद हो जाएगा तो पता नहीं में अपने बच्चों के लिए क्या खिलाऊंगा।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत