कोरोना के खौफ में दूल्हा दुल्हन ने मास्क पहनकर लिए 7 फेरे, मेहमानों को गिफ्ट में दिए सेनिटाइजर

 कोरोना अब भारत में भी भंयकर रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 258 तक पहुंच गया। देशभर में लोग इससे बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। वहीं गुजरात में 
कोरोना के खौफ के चलते दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर शादी की।

Asianet News Hindi | Published : Mar 21, 2020 6:29 AM IST / Updated: Mar 21 2020, 12:06 PM IST

अहमदाबाद (गुजरात). कोरोना अब भारत में भी भंयकर रूप लेता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 258 तक पहुंच गया। देशभर में लोग इससे बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। वहीं गुजरात में 
कोरोना के खौफ के चलते दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहनकर शादी की।

शादी की सारी रस्में मास्क पहनकर की...
दरअसल, यह शादी शुक्रवार को वडोदरा के वाघोड़िया रोड पर मनस्वी सोसायटी में हुई। जिसमें घराती-बराती से लेकर केटरिंग वालों तक ने मास्क लगाया हुआ था। दुल्हन के घरवालों ने मेहमानों और बारतियों के लिए गिफ्ट की जगह सेनेटाइजर दिए।  दूल्हे शशांत जाधव और दुल्हन निधि भरतभाई सोनुणे ने शादी की सारी रस्में मास्क पहनकर की।

Latest Videos

 3 बार बदली गई शादी की तारीख
लड़के के घरवालों ने कहा-कोरोना वायरस के कहर के चलते हमने शादी की डेट तीन बार बदली। वहीं दूल्हे की एक बहन नीलम सांवत अमेरिका में रहती है। लेकिन कोरोना के चलते वह अपने भाई की शादी नहीं आ सकी। इसके अलावा और दूसरे शहरों में रहने वाले कई रिश्तेदार भी इस विवाह में शामिल नहीं हो सके।

भारत में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 258 तक पहुंचा
कोरोनावायरस का असर भारत पर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 258 तक पहुंच गया। अकेले शुक्रवार को 40 मामले सामने आए। ये केस हिमाचल प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा और मध्यप्रदेश से सामने आए। यहां तक की भारत में अब तक शुक्रवार को ही सबसे ज्यादे मामले सामने आए।

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा चुनाव 2024 क्यों बुरी तरह हारी कांग्रेस? जानें 10 सबसे बड़े कारण । Election Result
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |
हरियाणा में BJP ने तोड़ा 57 सालों का रिकॉर्ड: हिट हुआ फॉर्मूला, 60 नए कैंडिडेट्स में से भी 34 जीते
LIVE: जयराम रमेश और पवन खेड़ा द्वारा कांग्रेस पार्टी की ब्रीफिंग
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट