क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बने भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव और पत्नी को बना दिया देवकी

Published : Sep 10, 2019, 07:45 PM ISTUpdated : Sep 10, 2019, 08:08 PM IST
क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा बने भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव और पत्नी को बना दिया देवकी

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुजारा भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव बने हुए हैं और उनकी पत्नी पूजा देवकी के रुप में नजर आ रही हैं। 

राजकोट (गुजरात). भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पुजारा भगवान कृष्ण के पिता वासुदेव बने हुए हैं और उनकी पत्नी पूजा देवकी के रुप में नजर आ रही हैं। यह वीडियो राजकोट जिले में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान बनाया गया है।

पुजारा ने पत्नी के साथ खेला गरबा
दरअसल राजकोट जिले के गोंडल में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा के वाचक हैं रमेश भाई ओझा। यह वीडियो  8 सितंबर का जिस दिन कथा में भगवान कृष्ण का जन्म होता है। उसी दौरान पत्नी-पत्नी ने वासुदेव और देवकी का रुप रखा था। पुजारा ने सिर पर टोकनी उठा रखी थी, फिर पत्नी के साथ रास-गरबा भी खेला।

देश-विदेश के भक्त भी शामिल हुए
इस दौरान पूज्य हरिचरण दास जी महराज के देश-विदेश में बसे भक्त भी शामिल हुए। इस कथा में चेतेश्वर पुजारा और उनके पिता अरविंद पुजारा ने व्यासपीठ पर विराजमान रमेश भाई ओझा की आरती उतारी। इस कथा में हास्य कलाकार सांईराम दवे भी शामिल हुए।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

मेनका गुरुस्वामी से लेकर बाबुल सुप्रियो तक, कौन हैं TMC के राज्यसभा कैंडिडेट, जिन पर ममता ने जताया भरोसा?
ओडिशा में 23 वर्षीया युवती से एक दिन में 2 बार रेप और हत्या-आरोपी कोई और नहीं खुद का ब्वायफ्रेंड और...