छत्तीसगढ़: ‘कोबरा’ अभीयान के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, CRPF का एक जवान शहीद

Published : Nov 07, 2019, 11:21 AM IST
छत्तीसगढ़: ‘कोबरा’ अभीयान के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों में  मुठभेड़,  CRPF का एक जवान शहीद

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ की खबर है। कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में नक्सलियों ने सीआरपीएफ को निशाना बनाकर फायरिंग की। 

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई।

शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से थे। उनका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, जब यह मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे । बाद में उन्होंने , अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

 

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है। साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

15 दस्तावेज़, 1951 NRC रिकॉर्ड...फिर क्यों छिन गई असम के इस व्यक्ति की नागरिकता?
ऑफिस गए माता-पिता, पीछे बच्चों के साथ हो रहा था ऐसा व्यवहार! सामने आया चौंकाने वाला मामला