
दिल्ली. देश की राजधनी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जिसे सुनकर पुलिस भी शॉक्ड है। यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दर्दनाक तरीके से हत्या की। इसके बाद फेसबुक पर मर्डर की पूरी काहानी पोस्ट कर दी। खबर का पता चलते ही परिजनों और दोस्तों के होश उड़ गए।
पहले पति को मारा फिर खून से सना चाकू अपने पेट में घोंपा
दरअसल, यह हैरतंगेज मामला दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके का है। जहां रेनूका शर्मा नाम की महिला ने अपने पति 37 वर्षीय चिराग शर्मा के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार मौत के घाट उतार दिया। फिर महिला ने उसी चाकू से खुद पर भी कई वार किए। इस घटना के बारे में किसी तरह मकान मालिक को पता चला तो उसने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान पीड़ित पति की मौत हो गई। वहीं पत्नी रेनूका शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है।
कमरे का सीन देख उड़े पुलिस के होश
जब पुलिस अधिकारी गेट तोड़ कर कमरे में पहुंचे तो वह कत्ल का डरावना सीन देखकर हैरान थे।चिराग फर्श पर पड़ा हुआ था और रेनूका बिस्तर पर पड़ी थी, पूरे कमरे में खून भरा हुआ था और दीवारों पर भी कई फुट तक खून के निशान लगे हुए थे। पास ही में खून से सना चाकू पड़ा हुआ था।
एक ही कंपनी में काम करते-करते हो गया था प्यार
छतरपुर पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मृतक चिराग मूलरुप से हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। वहीं पत्नी रेनूका मध्य प्रदेश के उज्जैन की निवासी है। दोनों दिल्ली की एक बीमा कंपनी में नौकरी करते थे। जहां उनमें काम के दौरान दोस्ती हुई और वह एक दूसरे से प्यार करने लगे। जिसके बाद कोर्ट और मंदिर में लव मैरिज कर ली। दोनों छतरपुर जेवीटीएस गार्डन एक्सटेंशन में साल 2013 से किराए पर रह रहे थे। उन्हें शादी के सात साल होने के बाद भी कोई बच्चा नहीं है। बस इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था। कई बार दोनों महीनों एक दूसरे से बात तक नहीं करते थे।
पति को मारने के बाद पत्नी ने फेसबुक पर लिखी कहानी
रेनूका ने पति की हत्या करने के बाद फेसबुक पर लिखा कि आज रविवार यानि छुट्टी का दिन था, लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया। फिर विवाद होने के बाद चिराग अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। लेकिन उसके सोने के बाद में किचन में गई और सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आई, जिसके बाद चिराग पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मैं भी अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही हूं। फिर इस तरह युवती ने सुसाइड नोट लिख कर उसी चाकू से खुद पर भी कई वार किए।
दोस्तों ने फेसबुक पर देखी हत्या की खबर
पुलिस को जानकारी देते हुए मकान मालिक ने बताया कि रेनुका के जानने वालों को उसकी फेसबुक से इस घटना के बारे में पता चला था। उन्होंने उसके फोन पर फोन करना शुरू किया, लेकिन चिराग और रेनूका के फोन पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह लोगों ने किसी तरह मुझे कॉल कर पूरी घटना बताई तो मैंने भी जब रेनूका की प्रोफाइल की जांच की और फिर उनके कमरे पर पहुंचा तो सारा मामला पता चल गया।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.