घुमावदार रोड पर स्टीयरिंग बेकाबू होने से 200 फीट नीचे खाई में लुढ़कर टुकड़े-टुकड़े हुई कार, 5 की मौत

Published : Jan 17, 2020, 01:27 PM IST
घुमावदार रोड पर स्टीयरिंग बेकाबू होने से 200 फीट नीचे खाई में लुढ़कर टुकड़े-टुकड़े हुई कार, 5 की मौत

सार

उत्तराखंड के टिहरी में ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर साकणीधार के निकट एक अल्टो कार के खाई में गिरने से यह हादसा हुआ।

टिहरी, उत्तराखंड. जरा-सी जल्दबाजी पांच लोगों के लिए मौत का कारण बन गई। ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर साकणीधार के निकट घुमावदार रोड पर स्टीयरिंग बेकाबू होने से एक ऑल्टो कार 200 फीट नीचे गहरी खाई में गिरकर चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की है। घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया है।


रेस्क्यू करने में हुई दिक्कत..
पुलिस के मुताबिक, कार में 6 लोग बैठे थे। ये ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहे थे। अचानक घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर स्टीयरिंग से अपना संतुलन खो बैठा। इसके बाद कार लुढ़कते हुए खाई में जा समाई। कार को नीचे जाते देख आसपास के गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू किया। घायल महिला को खाई से निकालकर देवप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। मरने वालों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्ची शामिल है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर-यूके13-8214 है। हादसा देवप्रयाग से करीब 15 किलोमीटर पहले साकनीधार के पास हुआ।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
हिमाचल में पहाड़ बना काल! चलते-चलते टैक्सी पर टूटा मलबा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत