एक और निर्भया: गैंगरेप के बाद 19 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत, फिर पेड़ से लटका दी लाश...

Published : Jan 09, 2020, 01:36 PM IST
एक और निर्भया:  गैंगरेप के बाद 19 साल की लड़की को दी दर्दनाक मौत, फिर पेड़ से लटका दी लाश...

सार

गुजरात में निर्भया जैसा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पहले 19 वर्षीय लड़की से गैंगरेप किया गया। फिर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव एक पेड़ से लटका दिया गया।

अहमदाबाद, उत्तर गुजरात में निर्भया जैसा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वहां एक 19 वर्षीय दलित महिला का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। उसके साथ गैंगरेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव एक पेड़ से लटका दिया गया, ताकि लगे कि उसने आत्महत्या की है।

मारकर पेड़ से लटका दी लड़की की लाश
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में बुधवार को डॉक्टरों के एक पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम किया गया। चारों ने कथित तौर पर पीड़िता का अपहरण कर लिया था और हत्या करने से पहले उसका गैंगरेप किया। वे इतने पर ही नहीं रुके। हत्या करने के बाद उन्होंने इसे आत्महत्या का मामला बनाने के लिए शव को एक पेड़ पर लटका दिया।

अचानक घर से गायब हो गई थी लड़की
मामले के विवरण के अनुसार, मृतका के लापता होने के बाद उसके परिवार ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए 3 जनवरी को पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। 5 जनवरी को महिला का  शव एक पेड़ पर लटका मिला था। 7 जनवरी को पुलिस ने इस घटना के लिए चार लोगों बिमल भारवड, दर्शन भारवड, सतीश भारवड और जिगर को नामजद करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की।
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?