Goa Election 2022: कांग्रेस बोली- BJP ने गोवा में लोकतंत्र को कमजोर किया है, हम लोगों की आवाज दबने नहीं देंगे

Published : Dec 29, 2021, 01:07 PM IST
Goa Election 2022: कांग्रेस बोली- BJP ने गोवा में लोकतंत्र को कमजोर किया है, हम लोगों की आवाज दबने नहीं देंगे

सार

दिनेश गुंडू राव ने  पणजी (Panaji) में कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम ( Congress foundation day) में कहा कि हमें राज्य में लोकतंत्र और राष्ट्र की नींव को मजबूत करने की चुनौती को स्वीकार करने की जरूरत है। कुछ नकारात्मक ताकतें राष्ट्र और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं ताकि वे कांग्रेस को कमजोर कर सकें। आज राष्ट्र की नींव खतरे में है। 

पणजी (गोवा)। कांग्रेस नेता (Congress leader) और गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ( Dinesh Gundu Rao) ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण दशकों से बनी संस्थाओं से लोगों का विश्वास खत्म हो रहा है। राव का कहना था कि बीजेपी (BJP) ने गोवा (Goa) में लोकतंत्र को कमजोर किया है। 

राव पणजी (Panaji) में कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम ( Congress foundation day) को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में लोकतंत्र और राष्ट्र की नींव को मजबूत करने की चुनौती को स्वीकार करने की जरूरत है। कुछ नकारात्मक ताकतें राष्ट्र और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती हैं ताकि वे कांग्रेस को कमजोर कर सकें। आज राष्ट्र की नींव खतरे में है। देश अव्यवस्था में जा रहा है। हम संस्थानों, संसद, लोकतंत्र में विश्वास खो रहे हैं। हम किसी को भी देश को कमजोर करने और लोगों की आवाज दबाने की इजाजत नहीं देंगे।

कांग्रेस ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ी है
उन्होंने दावा किया कि यदि सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ कुछ बोलते हैं तो कुछ भी परिणाम हो सकते हैं। लोगों को अपने विचार व्यक्त करने में डर लग रहा है। क्योंकि, बदले की कार्रवाई की जा रही है। राव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस विभिन्न वर्गों की आवाज, आकांक्षा और आशाओं का प्रतिनिधित्व करती है, जिनमें अल्पसंख्यक, आदिवासी, दलित शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गोवा के लोकतंत्र को कमजोर किया है। हमें चुनौती स्वीकार करने की आवश्यकता है। राज्य में राष्ट्र और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करें।

विधानसभा चुनाव गोवा का भविष्य तय करेगा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोवा की मुक्ति के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे नेताओं ने इसके लिए महान योगदान दिया। ये चुनाव गोवा का भविष्य तय करेगा। यहां के लोग नकारात्मक ताकतों को उखाड़कर फेंकेगे। वहीं, पार्टी नेता चोडनकर ने भाजपा पर लोगों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। राणे ने कांग्रेस और गोवा से जुड़े पिछले 50 वर्षों की घटनाओं के बारे में बताया और कहा- गोवा एक प्रगतिशील राज्य है। हमें इसे आगे ले जाने की जरूरत है।

कांग्रेस का स्थापना दिवस: सोनिया गांधी ने खींची रस्सी, टपक गया झंडा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कांग्रेस के दो मुख्यमंत्री इस मुद्दे को लेकर आमने-सामने, सोनिया गांधी तक जा पहुंची बात..जानिए क्या है मामला

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग