'भाग कोरोना भाग' गाने से लोगों में जागरुकता लाने वाले गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार खुद पॉजिटिव

गुजरात में मार्च में कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व विधायक नरेश कनोडिया लोगों को जागरूक करने निकल पड़े थे। उनका गुजराती गाना-'भाग कोरोना भाग, तारो बाप भगाड़े' खूब लोकप्रिय हुआ था। लेकिन अब कनोडिया खुद पॉजिटिव निकले हैं। उनके बेटे हितु ने ट्वीट करके लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 23, 2020 10:58 AM IST

अहमदाबाद, गुजरात. कोरोना संक्रमण से लोगों को जागरूक करने ढोलक लेकर गाना सुनाने वाले गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व विधायक नरेश कनोडिया खुद पॉजिटिव निकले हैं। उनके बेटे हितु ने ट्वीट करके लोगों से प्रार्थना करने की अपील की है। हितु कडी विधानसभा से विधायक हैं। बता दें कि गुजरात में मार्च में कोरोना का पहला केस सामने आया था। इसके बाद गुजराती फिल्मों के सुपरस्टार और पूर्व विधायक नरेश कनोडिया लोगों को जागरूक करने निकल पड़े थे। उनका गुजराती गाना-'भाग कोरोना भाग, तारो बाप भगाड़े' खूब लोकप्रिय हुआ था। 


अहमदाबाद के यूएन महेता अस्पताल में भर्ती
कनेडिया की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वो अहमदाबाद के यूएन महेता अस्पताल में भर्ती दिखाई दे रहे हैं। उन्हें ऑक्सीजन मॉस्क लगा हुआ है। बताते हैं कि उनकी हालत गंभीर है।

गुजरात में कम हो रहे मामले
इस बीच गुजरात के लिए अच्छी खबर है कि यहां संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद में दो महीने पहले तक रोज 300 मरीज मिल रहे थे, अब यह आंकड़ा आधा रह गया ह। एएमसी के पहले सर्वे में अहमदाबाद के लोगों में हर्ड इम्युनिटी की पावर 17 प्रतिशत मिली थी, अब यह 23 प्रतिशत हो गई है।
 

Share this article
click me!