दोस्ती के बाद कर ली लव मैरिज, लेकिन सुहागरात में पत्नी को देखते ही उड़ गए होश...सदमें में पहुंच गया पति

Published : Dec 29, 2022, 09:43 AM ISTUpdated : Dec 29, 2022, 09:44 AM IST
 दोस्ती के बाद कर ली लव मैरिज, लेकिन सुहागरात में पत्नी को देखते ही उड़ गए होश...सदमें में पहुंच गया पति

सार

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से शॉकिंग मामला सामने आया है, जिसे जान पुलिस वाले भी हैरान रह गए। एक युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती के बाद उससे लव मैरिज कर ली, लेकिन सुहागरात के दिन महिला की सच्चाई ने पैरों तले की जमीन खिसका दी। क्योंकि वह किन्नर थी।   

देहरादून (उत्तारखंड).  सोशल मीडिया का क्रेज इतना बढ़ रहा है कि अब लोग इसी के जरिए दोस्ती कर शादी के बाद घर बसा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी यह जल्दबाजी इतनी भारी पड़ जाती है कि आपके विश्वास का कत्ल कर पूरी जिंदगी तबाह कर देती है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से ऐसा ही एक शॉकिंग केस सामने आया है जो हैरान कर देगा। जहां एक युवक ने लड़की से दोस्ती के बाद लव मैरिज कर ली, लेकिन सुहागरात के वक्त जब उसको महिला की सच्चाई पता चलती तो पैरों तले की जमीन खिसक गई।

सुहगारात के दिन पत्नी ने पति को छूने तक नहीं दिया
दरअसल, यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर का है। जहां कुछ दिन पहले एक युवक और युवती की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। दोनों घंटों बातें करने लगे और आखिरी में शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन लव मैरिज होन के बाद जब बात सुहागरात का दिन आया तो पत्नी उसके पास आने और बात करने से मना करने लगी। पति से कहा कि वह बीमार है और कुछ दिनों तक हम अलग अलग कमरों में रहेंगे। पति को उस पर विश्वास हो गया और वह दोनों अलग अलग सोने लगे।

पत्नी की सच्चाई सामने आई तो पैरों तले की जमीन खिसक गई
पति को पत्नी से अलग रहते हुए करीब एक महीना हो गया, लेकिन पत्नी उसे पास नहीं आने देती थी। जब भी वो करीब जाता तो वह रोज बीमारी का कोई नया बहाना बना देती। उसकी इस बात पर युवक को शक होने लगा। फिर एक दिन पति ने सख्ती से पत्नी से दूर रहने की असली वजह पूछी और सुनते ही उसके होश उड़ गए। क्योंकि वह जिस लड़की से शादी करके पत्नी बनाकर घर लाया था, वो महिला नहीं किन्नर थी।

पुलिस ने बीवी के खिलाफ मामला दर्ज किया
अब जब सारा राज खुल गया तो युवक ने उससे शादी तोड़ने के बात कही, लेकिन किन्नर रिश्ता तोड़ने के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड करने लगा। वह कहने लगा अगर पैसे नहीं दिए तो वह झूठे केस में फंसा देगी। अब युवक ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?