एक विवाह ऐसा भी: मेहमान बनकर शादी में पहुंचा, लेकिन दूल्हा बन दुल्हन को ले आया..आखिर ऐसा कैसे हो गया

दरअसल, यह मामला चिकमंगूलर जिले तारिकेरे गांव से सामने आया है, जहां दो भाइयों अशोक और नवी की एक दिन एक ही मंडप में शादी होनी थी। बारात निकलने वाली थी और तैयारियां भी हो चुकी थीं। लेकिन अचानक नवीन एक रात पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के चलते घर से भाग गया।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2021 6:36 AM IST

चिकमंगलूर (कर्नाटक). शादी के लिए हर किसी के सपने होते हैं, अक्सर इंसान सोचता है कि जिस दिन वो दूल्हा बनेगा ऐसा करेगा..वैसा करेगा..। लेकिन कर्नाटक के चिकमंगूलर जिले में एक शादी के दौरान एक अजीब वाक्य देखने को मिला है। जिसकी चर्चा इस समय हर जगह हो रही हैं। जहां एक युवक विवाह में मेहमान बनकर पहुंचा था, लेकिन वो दूल्हा बन गया और उसकी शादी भी हो गई। पढ़िए हैरान कर देने वाली शादी की गजब कहानी....

दो भाइयों की एक दिन होनी थी शादी
दरअसल, यह मामला चिकमंगूलर जिले तारिकेरे गांव में रविवार के दिन सामने आया है, जहां दो भाइयों अशोक और नवी की एक दिन एक ही मंडप में शादी होनी थी। बारात निकलने वाली थी और तैयारियां भी हो चुकी थीं। लेकिन अचानक नवीन एक रात पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के चलते घर से भाग गया।

 दूल्हे ने दुल्हन से बात भी फिर भी दे गया धोखा
जानकारी के अनुसार नवीन और उसकी होने वाली दुल्हन सिंधु ने एक साथ तस्वीरें भी खिंचवाई थी और दोनो ने अपने बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद भी लिया था। दुल्हन से उसने बात भी की थी, वह मंडप में में अपने दूल्हे राजा का इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे राजा का कहीं कोई पता नहीं चला।

ऐसे मेहमान बन आया और ले गया दुल्हन को
दुल्हन सिंधु ने अपनी फूटी किस्मत को कोष रही थी, वहीं उसके परिजन भी चिंता में डूब गए। इसी दौरा शादी हॉल में ही मेहमानों ने यह तय किया कि मेहमान बनकर आए बरातियों में से सिंधु के लिए सहीं दूल्हे की खोज की जाए। तभी चंद्रप्पा जो पेशे से बीएमटीसी कंडक्टर है और इस घटना के साक्षी भी ने शादी के लिए हामी भर दी। दोनों परिवार मिले और फिर शादी की रस्में पूरी की चंद्रप्पा और सिंधु दोनों पति-पत्नी हो गए।
 

Share this article
click me!