
शिमला (हिमाचल). विधाननसभा चुनाव से पहले आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्य के बतौर फाइनेंस मिनिस्टर जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल का आखिरी और 5वां आगामी वित्तीय वर्ष 2022- 2023 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने 11 बजे बजट पढ़ना शुरू किया। उन्होंने एक शायरी से की बजट की भाषण की शुरुआत की। इस बजट में जयराम सरकार ने कर्मचारियों, कारोबारियों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज की सभी श्रेणियों पर फोकस किया है।
दिव्यांगों, बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन बढ़ाई
मुख्यमंत्री ने अपने इस बजट में ऐलान किया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर चार सालों में तीन गुणा अधिक हुआ खर्च, 2017 में 450 करोड़ तो इस बार 1203 करोड़ खर्च होंगे। इतना ही नहीं दिव्यांग, वृद्ध, एकल नारी, विधवाओं को मिलने वाली पेंशन की राशि में इजाफा किया है। उन्होंने कहा- अब 850 रुपए की पेंशन पाने वाले को अब 1000 रुपए, 1000 की पेंशन वालों को अब 1150 रुपए, 1500 रुपए की पेंशन वालों को अब 1700 रुपए पेंशन दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री बाल उधार योजना के तहत बाल-बालिक आश्रमों से निकले बच्चों के स्वरोजगार के लिए मिलने वाली 20 हजार की राशि 35 हजार करने की घोषणा की है।
30 हजार नौकरियां देने की घोषणा
मुख्यमंत्री जयराम ने बजट में 30 हजार नौकरियां देने की घोषणा की की। साथ ही विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे। न्यूनतम दिहाड़ी 350 रुपये करने की घोषणा की गई है। आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 10500 प्रति माह मिलेंगे। पंचायत चौकीदार को 6500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसी तरह आंगनाबाड़ी कार्यकताओं को 9000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
पढ़िए बजट के बड़े ऐलान
1. कृषि-बागवानी के लिए 1123 करोड़ का बजट
2. विधायक प्राथमिकता का पैसा बढ़ाया गया, 150 करोड़ की गई सीमा।
3. मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 32 करोड़ होंगे खर्च होंगे।
4. गृहणी सुविधा योजना के तहत नए गैस कनेक्शन पर तीन सिलेंडर मुफ्त, योजना पर 70 करोड़ खर्च होंगे।
5. 2022-23 के दौरान मनरेगा के तहत वृक्षारोपण पर 50 करोड़ व्यय किए जाएंगे।
6. सामाजिक सुरक्षा पर इस वर्ष लगभग 1203 करोड़ खर्च होंगे।
7. पेंशन की पात्रता के लिए आय सीमा बढ़ाने से 50 हजार अतिरिक्त लोगों को लाभ मिलेगा।
10. आंगनबाड़ी केंद्रों के 1000 नए भवन बनने की घोषणा, इस पर 70 करोड़ खर्च होंगे।
11. एजुकेशन को 8412 करोड़ का बजट का ऐलान
पढ़िए बजट की मुख्य बातें...
1. जिला परिषदों, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष और बीडीसी का मानदेय भी बढ़ाया, पंचायत पंचायत प्रधान-सदस्य, उप प्रधान, मानदेय में भी इजाफा।
2. कुपोषण से बच्चों को मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना शुरू होगी, योजना पर 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
3. 000 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे. मॉडल आगनबाड़ी केंद्र पर 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
4. वृद्धापेंशन के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष हुई, 60 साल से ऊपर के सब लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।
5. 70 वर्ष से ऊपर और 70 फीसदी अपंगों की वृद्धा पेंशन बढ़ाई, 1700 रू मिलेगी पेंशन।
6. गाय को सड़कों पर छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
7. गोसदन में प्रत्येक गाय के लिए 500 से बढ़ाकर आर्थिक मदद 700 रुपये की।
8. दूध के खरीद दाम 2 रुपये बढ़ाने की घोषणा।
9. हिमाचल में 3 करोड़ से फूल मंडी स्थापित की जाएगी।
10. प्रदेश के स्कूलों में बीएड और टेट योग्यता प्राप्त शास्त्री का पदनाम अब TGT-हिंदी किया जाएगा।
11. महाऋषि छात्रवृति योजना, कल्पना चावला योजना, स्वामीविवेकानंद छात्रवृति जैसी कई स्कालरशिप योजना राशि बढ़ाने का ऐलान।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.