वीडियो में देखिए चंद सेकेंड में कैसे टूटकर गिरी रेलवे का ऐतिहासिक पुल, पंजाब-हिमाचल रेल लाइन ठप

Published : Aug 20, 2022, 12:10 PM ISTUpdated : Aug 20, 2022, 01:02 PM IST
वीडियो में देखिए चंद सेकेंड में कैसे टूटकर गिरी रेलवे का ऐतिहासिक पुल, पंजाब-हिमाचल रेल लाइन ठप

सार

रेलवे के द्वारा कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल के असुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अगस्त महीने के पहले हफ्ते से यातायात की सेवाएं रोक दी गई थीं। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

शिमला. हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण रेलवे का चक्की पुल बह गया है। यह पुल हिमाचल औऱ पंजाब को रेल यातायात से जोड़ता था। पुल के बहने का वीडियो भी सामने आया है। भारी बारिश में कारण कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में बना पुल बह गया है। पुल टूटने से कांगड़ा का रेल से यातायत संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है।

रेलवे के द्वारा कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल के असुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अगस्त महीने के पहले हफ्ते से यातायात की सेवाएं रोक दी गई थीं। बड़ी बात ये है कि यह पुल पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला ये एकमात्र रेलवे ट्रैक था। इसके चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव था। इस पुल को ऐतिहासिक धरोहर डिक्लेयर किया गया था। उत्तर रेलवे ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है।

 

 

हिमाचल में भारी बारिश 
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा। अरिंधम चौधरी,ज़िला कलेक्टर,मंडी ने बताया कि मंडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से रात 1:30 बजे से कई लोगों के कॉल आए जिसमें लोग मलबा गिरने, रोड बंद होने और भूस्खलन की शिकायत कर रहे थे। हमने रात में ही पुलिस और NDRF की टीमों से जानकारी साझा की थी। हमारा प्राथमिक प्रयास लोगों को बचाने का होगा। 

उन्होंने बताया कि सांगली में रात में बादल फटने की खबर आई थी और वहां पहुंचने से पहले ही हमें कमांड में भूस्खलन की सूचना मिली थी। लोक निर्माण विभाग (PWD) से बात कर वहां की रोड खुलवाई जा रही है। हमने NDRF की टीम भी भेजी है।

इसे भी पढ़ें-  हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, बाढ़ और लैंडस्लाइड्स में 13 लोगों की मौत, खतरा अभी टला नहीं

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

एक महीने में 900 कुत्तों का कत्लेआम, भारत के इस राज्य में पंचायतें क्यों कर रहीं बेजुबानों का मर्डर?
Republic Day Alert: नोएडा-अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस मोड में एक्शन