केस को सॉल्व करने सऊदी पहुंच गई ये IPS और दबोच लाई गुनहगार को

Published : Jul 18, 2019, 06:12 PM ISTUpdated : Jul 19, 2019, 11:22 AM IST
केस को सॉल्व करने सऊदी पहुंच गई ये IPS और दबोच लाई गुनहगार को

सार

कोल्लम की पुलिस कमिश्नर मेरिन जोसेफ ने ऐसा केस सॉल्व किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। जोसेफ अरब से 13 साल के बच्ची के रेप के आरोपी को पकड़ लाने में सफल हुईं। आरोपी का नाम सुनील कुमार भद्रन है। मामला 2017 का बताया जाता है। आरोपी 13 साल की बच्ची से रेप कर सऊदी अरब भाग गया था। आरोपी भद्रन कंपनी में कंस्ट्रक्शन वर्कर था। घटना के बाद से ही ये आरोपी पुलिस की हिट लिस्ट में था। 

केरल.  कोल्लम की पुलिस कमिश्नर मेरिन जोसेफ ने ऐसा केस सॉल्व किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। जोसेफ अरब से 13 साल के बच्ची के रेप के आरोपी को पकड़ लाने में सफल हुईं। आरोपी का नाम सुनील कुमार भद्रन है। मामला 2017 का बताया जाता है। आरोपी 13 साल की बच्ची से रेप कर सऊदी अरब भाग गया था। आरोपी भद्रन कंपनी में कंस्ट्रक्शन वर्कर था। घटना के बाद से ही ये आरोपी पुलिस की हिट लिस्ट में था। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, आरोपी 2017 में छुट्टियां मनाने केरल आया था। उसने दौरान उसने अपने ही दोस्त की भांजी के साथ यौन शोषण किया। बच्ची ने जब परिवार को ये बात बताई, तो उन्होंने पुलिस में जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। हालांकि युवक देश छोड़कर साऊदी भाग चुका था। बच्ची को कोल्लम के कारीडोड़ के सरकारी महिला मंदिर के रेस्क्यू होम में शिफ्ट किया। उसी साल जून 2017 में लड़की ने आत्महत्या कर ली। 

ऐसे किया केस सॉल्व

2019 में पुलिस कमिश्नर ने कोल्लम में चार्ज लिया, तो उन्होंने सबसे पहले महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की फाइल मंगवाई। जिसके बाद उन्हें इस केस के बारे में  पता चला। इससे पहले इंटरपोल नोटिस इश्यू कर चुकी थी। लेकिन केस में आगे कुछ हो नहीं सका था।

पुलिस कमिश्नर मेरिन जोसेफ ने बताया कि जब उन्हें केस के बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी जांच शुरू कर दी। आरोपी 2 साल से फरार था। केरल पुलिस की इंटरनेशनल जांच एजेंस पुलिस के साथ काम कर रही थी। इसके बाद मेरिन सऊदी अरब पहुंची। जहां उन्होंने कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को पकड़ लिया। सुनिल पहला आरोपी है जिसे साऊदी से प्रत्यार्पित कर भारत लाया गया है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

karnataka Shocker: इज्जत की खातिर भाई ने प्रैग्नेंट बहन पर कुल्हाड़ी से किया भयानक अटैक
अब ATM से मिलेगा राशन! बदल गया राशन लेने का तरीका, अमित शाह ने किया शुभारंभ