केरल के व्यक्ति ने लगाई ऑनलाइन शराब मिलने की याचिका, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का फाइन

Published : Mar 21, 2020, 06:46 PM IST
केरल के व्यक्ति ने लगाई ऑनलाइन शराब मिलने की याचिका, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का फाइन

सार

केरल के व्यक्ति ने ऑनलाइन शराब डिलेवरी की याचिका हाईकोर्ट में लगाई थी जिसके बाद जज ने याचिका खारिज करते हुए उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। 

कोचि। पूरी दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कहर को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू लगाने का ऐलान भी किया है। इस दौरान एक व्यक्ति को कोर्ट में ऑनलाइन शराब डिलेवरी की याचिका लगाना मंहगा पड़ गया।  केरल के एक व्यक्ति ने शराब के ऑनलाइन ऑर्डर के लिए हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाइकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए 50 हजार का फाइन लगाया है। याचिकाकर्ता ने बताया कि शराब की दुकानों पर भीड़ कम करने के लिए उसने याचिका लगाई थी। इस याचिका को लेकर हाईकोर्ट ने उसे फटकार लगा दी और दो हफ्ते के अंदर सीएम रिलीफ फंड में 50 हजार का रुपये जमा कराने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के जज ने कहा कि ऐसे मुश्किल वक्त में कोर्ट केवल जरूरी मामले देखने के लिए लगा है। इस तरह के स्वार्थी रवैये पर जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है कि केरल में अब तक 40 लोग संक्रमित हैं और पिछले 24 घंटे में 12 नए मामले सामने आए हैं। भारत में सबसे पहला केस भी केरल में ही पाया गया था। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

TMC MLA Attack Video: ममता की रैली में जा रहे TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर पथराव, अंडे फेंके, शीशा टूटा
Nagaland Liquor Deaths: 36 साल से शराबबंदी फिर भी 19 मौतें, आखिर कैसे पहुंची जहरीली शराब?