Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 8:05 PM IST / Updated: Nov 02 2021, 07:32 PM IST

Maharashtra,Karnataka, Telangana Bypoll Election Results: जानें, कहां-किसने मारी बाजी.. किसके सिर सजा ताज

सार

नई दिल्ली : महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस, दोनों के खाते में एक-एक सीट आई है। तेलंगाना की एक विधानसभा सीट हुजूराबाद पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार एटाला राजेंद्र जीत गए हैं। सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद सुबह साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। पोस्टल बैलेट की गिनती अलग कमरे में की गई। इन नतीजों पर राजनीतिक दलों के अलावा पूरे प्रदेश की निगाह है। कर्नाटक की दो और महाराष्ट्र-तेलंगाना की एक-एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र (Maharashtra) के नांदेड़ की देगलूर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 63.95 प्रतिशत वोटिंग हुई। कांग्रेस (congress) विधायक राव साहेब अंतापुरकर के निधन के कारण यह उपचुनाव कराना पड़ा और 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इन उम्मीदवारों में कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर, शिवसेना (shivsena) से भाजपा (BJP) में आए सुभाष सबने और वंचित बहुजन आघाड़ी के उत्तम इंगोले शामिल हैं। उपचुनाव में करीब 1.90 लाख वोटर्स ने वोट दिया। अब से कुछ घंटों  के बाद नतीजे सामने आ जाएंगे।

बोम्मई को खुद को साबित करने की चुनौती
कर्नाटक (Karnataka) में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव का असर दूर तक देखा जाएगा। यह उपचुनाव खासकर वहां के सीएम एस. बोम्मई (SR Bommai) के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। जिन दो सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, वहां लिंगायत वोट बहुत महत्वपूर्ण है। बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) को राज्य के सीएम पद से हटाने के बाद बोम्मई के सामने चुनौती है कि वे पार्टी को संदेश दे सके कि वह लिंगायत वोट अपने दम पर लेने में सक्षम हैं। यही कारण है कि इन दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बोम्मई ने पूरी ताकत झोंक दी।

तेलंगाना
तेलंगाना (Telangana) में हुजूराबाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के नतीजे कुछ घंटों में ही आ जाएंगे। करीमनगर के SRR गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी और इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। 2,05,236 मतों की गिनती के लिए 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना 22 चरण में होगी। शनिवार को हुए मतदान में 86.64 प्रतिशत वोट पड़े थे।  जमीन कब्जा करने के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद जून में एटाला राजेंद्र के इस्तीफे के मद्देनजर हुजूराबाद में उपचुनाव की कराने की जरूरत हुई। आरोपों को खारिज करने वाले राजेंद्र तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी(BJP) में शामिल हो गए थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावी मैदान में 30 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला TRS के गेलू श्रीनिवास यादव, भाजपा के राजेंद्र और वेंकट बालमूरी (कांग्रेस) के बीच है। उपचुनाव राजेंद्र के लिए करो या मरो की लड़ाई है, जबकि यह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसका लक्ष्य 2023 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ TRS के विकल्प के रूप में उभरना है। TRS के लिए भी यह चुनाव महत्वपूर्ण है और साथ ही यह प्रदर्शित करना चाहती है कि राज्य की राजनीति में उसका दबदबा बरकरार है।

आंध्र-प्रदेश
आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के बडवेल विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को हुए उपचुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। उपचुनाव में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस साल मार्च में सत्तारूढ़ YSRCP के विधायक गुंथोती वेंकट सुब्बैया के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई थी। YSRCP ने उनकी पत्नी दसारी सुधा को मैदान में उतारा, जो कांग्रेस पार्टी के एम. कमलम्मा और बीजेपी के पी. सुरेश के खिलाफ त्रिकोणीय मुकाबले में हैं। वहीं, मुख्य विपक्षी दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) मृतक विधायक के परिवार के सदस्यों को समर्थन देने की अपनी परंपरा के अनुरूप उपचुनाव नहीं लड़ा। अब देखना होगा कि दसारी सुधा को जनता अपना समर्थन देती है या किसी और दल को जीत नसीब होगी।

दादरा और नगर हवेली
केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की मुंबई में अचानक हुई मौत के बाद वहां लोकसभा का उपचुनाव हुआ।
इस लोकसभा क्षेत्र से सात बार के निर्दलीय सांसद मोहन डेलकर की पत्नी कलाबेन डेलकर भाजपा के महेश गावित और कांग्रेस के महेश ढोड़ी के खिलाफ शिवसेना उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ीं। अब थोड़ी देर में नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि जनता ने किसकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाया।

04:31 PM (IST) Nov 02

Maharashtra bypoll election results 2021

महाराष्‍ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर 38 हजार से अधिक वोटों से विजयी रहे। भाजपा के सुभाष बने दूसरे नंबर पर रहे। देगलूर से जितेश अंतापुरकर के पिता रावसाहेब अंतापुरकर वहां के विधायक थे। रावसाहेब अंतापुरकर की कोरोना से मौत हो गई थी इसलिए यहां उपचुनाव हुए थे। 

03:50 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा की एक-एक सीट पर जीत मिली है। हंगल सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है जबकि सिंदगी सीट बीजेपी के खाते में गई है।

 

03:43 PM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

आंध्र प्रदेश के कडापा जिले की बदवेल विधानसभा सीट पर सत्ताधारी YSR कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। YSR कांग्रेस की प्रत्याशी डॉ. दसारी सुधा ने 90,411 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई है। दसारी सुधा को 1,12,072 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी कैंडिडेट को महज 21,661 वोट ही मिले हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक पीएम कमलम्मा को महज 6,217 वोटों के साथ तीसरा स्थान मिला है। 
 

03:02 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर 22 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कलाबेन देलकर को 1,12,741 वोट मिले, जबकि उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार महेश गावित ने 63,382 वोट हासिल किए।

02:56 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर ने 47,447 वोटों से जीत ली है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महेश गावित को बड़े अंतर से हरा दिया।

02:26 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

सिंदडी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी जीती है और हंगल में कांग्रेस आगे चल रही है। सीएम बोम्मई के गृह जनपद की सीट हंगल पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। इलेक्शन कमीशन के अनुसार भाजपा के शिवराज , कांग्रेस के माने श्रीनिवास से करीब 8 हजार वोटों से पीछे हैं। शिवराज को जहां अब तक 75,999 वोट मिले तो वहीं माने को 83,324 वोट मिले हैं।

01:37 PM (IST) Nov 02

कौन कहां से आगे?

कर्नाटक के सिंदगी में बीजेपी आगे
कर्नाटक के हानगल में कांग्रेस आगे
तेलंगाना के हुजूराबाद सीट पर बीजेपी आगे
महाराष्ट्र की देगलूर विधानसभा सीट से कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर आगे
आंध्र प्रदेश के बाडवेल सीट पर YSRC की जीत

01:25 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि चुनाव नतीजे इशारा करते हैं कि लोगों ने भाजपा को नकार दिया है। कांग्रेस नेता सलीम अहमद ने कहा कि हंगल के चुनाव नतीजे बताते हैं कि मूल्य अभी भी जीवित हैं। यह लोकतंत्र की जीत है।   

01:19 PM (IST) Nov 02

सभी सीटों पर रुझान आ गए

देश के 14 राज्यों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की गिनती चल रही है। सभी 29 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं जिनमें से 14 सीटों पर NDA आगे है जबकि 7 सीटों पर कांग्रेस आगे है। 8 सीटों पर अन्य पार्टियां आगे हैं। लोकसभा की तीन में से एक-एक सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना आगे हैं।

01:08 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर शिवसेना ऐतिहासिक जीत के ओर है। शिवसेना प्रत्याशी कलाबेन डेलकर 30,000 वोटों से आगे चल रही हैं। शिवसेना नेता संजय राउत जीत के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने ट्वीट कर खुशी जाहिर की।

 

12:40 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

15वें दौर की काउंटिंग के बाद भाजपा सिंदगी सीट पर आगे चल रही है। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा ने इस सीट पर अपनी बढ़त बना रखी है। भाजपा उम्मीदवार को 63,676 वोट, कांग्रेस को 44,831 और जेडीएस उम्मीदवार को अब तक 2,835 वोट मिले हैं। 
 

12:25 PM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

आंध्र प्रदेश के बदवेल उपचुनाव में बीजेपी से सत्तारूढ़ YCP पार्टी के दासरी सुधा को भारी बहुमत से जीत मिली है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से घोषणा होना बाकी है।

12:20 PM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक में सिंडगी सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं हांगल में कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है। अभी तक सिंडगी में भाजपा के रमेश भूसानुर 15,950 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें 41,398 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस के अशोक मानागुली को 25,448 मत मिले हैं। हांगल में कांग्रेस के श्रीनिवास माने 1,498 मतों से आगे चल रहे हैं और उन्हें अब तक 27,244 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शिवराज सज्जनार को 25,746 मत मिले हैं। 

12:10 PM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर शिवसेना ऐतिहासिक जीत के ओर है। शिवसेना प्रत्याशी कलाबेन डेलकर 15,335 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां उनकी सीधी टक्कर बीजेपी के उम्मीदवार से है।

12:01 PM (IST) Nov 02

उपचुनाव काउंटिंग अपडेट

आंध्र प्रदेश से YSRCP आगे
तेलंगाना की एक सीट से बीजेपी आगे
महाराष्ट्र की एक सीट से कांग्रेस आगे
कर्नाटक की दो सीटों में एक पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस आगे
दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर आगे 

11:47 AM (IST) Nov 02

Maharashtra bypoll election results 2021

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले की देगलूर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की काउंटिंग का पहला चरण पूरा होने पर कांग्रेस के उम्मीदवार जितेश रावसाहेब अंतापुरकर, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष पिराजीराव सबने से 1624 मतों से आगे चल रहे हैं।

11:42 AM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा एवं नगर हवेली लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद दिवंगत मोहन देलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन देलकर आगे चल रही हैं। यहां उनकी सीधी टक्कर बीजेपी के उम्मीदवार से है।

11:24 AM (IST) Nov 02

Maharashtra bypoll election results 2021

महाराष्ट्र की एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।देगुलर सीट पर कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर, शिवसेना से भाजपा में आये सुभाष सबने और वंचित बहुजन आघाड़ी के उत्तम इंगोले के बीच मुकाबला है।

11:10 AM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

हंगल सीट पर 7वें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार बीजेपी प्रत्याशी से आगे चल रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार को 31260 वोट और भाजपा प्रत्याशी को 29,368 वोट मिले हैं।  

11:05 AM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

आंध्रप्रदेश की एक सीट पर YSRCP आगे, उपचुनाव में 59.58 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस साल मार्च में सत्तारूढ़ YSRCP के विधायक गुंथोती वेंकट सुब्बैया के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई थी। YSRCP ने उनकी पत्नी दसारी सुधा को मैदान में उतारा, जो कांग्रेस पार्टी के एम. कमलम्मा और बीजेपी के पी. सुरेश के खिलाफ त्रिकोणीय मुकाबले में हैं।

 

10:54 AM (IST) Nov 02

Telangana bypoll election results 2021

तेलंगाना की एक सीट पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहा है। दोपहर बात तक नतीजा आ जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं है।
 

10:50 AM (IST) Nov 02

नहीं मना सकेंगे जश्न

चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं है। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं है।

10:42 AM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

तेलंगाना में हुजूराबाद (Huzurabad) विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। यहां 2,05,236 वोट पड़े थे। इनकी गिनती के 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 22 राउंड में वोटों की गिनती होगी। हर राउंड में करीब आधा घंटा लगेगा। हुजूराबाद (Huzurabad) विधानसभा सीट से कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला टीआरएस के श्रीनिवास यादव और बीजेपी के राजेंद्र के बीच है। नतीजे शाम तक आएंगे। 

10:38 AM (IST) Nov 02

Maharashtra bypoll election results 2021

महाराष्ट्र की देगुलर सीट पर कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर, शिवसेना से भाजपा में आये सुभाष सबने और वंचित बहुजन आघाड़ी के उत्तम इंगोले के बीच मुकाबला है।

10:14 AM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में गिनती जारी है। यहां से शिवसेना प्रत्याशी कलावती डेलकर आगे हैं। सात बार के सांसद मोहन डेलकर की आत्महत्या के बाद यहां उपचुनाव हुआ। यहां सीधी टक्कर कलावती डेलकर और बीजेपी के उम्मीदवार के बीच है।

10:12 AM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021


मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों में बीजेपी  प्रत्याशी को 55.35% और कांग्रेस प्रत्याशी को 36.7% वोट मिले हैं।

09:07 AM (IST) Nov 02

Andra Pradesh bypoll election results 2021

आंध्र प्रदेश के बडवेल विधानसभा उपचुनाव में वाईएसआर कांग्रेस प्रत्याशी दसारी सुधा आगे चल रही हैं। यहां शनिवार को 59.58 फीसदी मतदान हुआ था। इस साल मार्च में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी पार्टी के विधायक गुंथोती वेंकट सुब्बैया के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई थी।

09:06 AM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक के हनागल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीनिवास माने 182 वोटों की बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं।

08:55 AM (IST) Nov 02

Karnataka bypoll election results 2021

कर्नाटक में विजयपुरा जिले के सिंदगी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। यहां शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है।
 

08:54 AM (IST) Nov 02

Telangana bypoll election results 2021

तेलंगाना के हुजूराबाद में कुल 753 पोस्टल बैलेट वोट मिले हैं। यहां उपचुनाव के लिए 86 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी।
 

08:39 AM (IST) Nov 02

Dadra Nagar Haveli bypoll election results 2021

दादर नागर हवेली में सांसद (निर्दलीय) मोहन देलकर की मौत हो गई थी। वे 23 फरवरी को मुंबई के एक होटल में लटके पाए गए थे। यहां उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। यहां तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें डेलकर की विधवा कलाबेन (Kalaben Delkar) डेलकर भी शामिल हैं, जो शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।
 

08:30 AM (IST) Nov 02

Telangana bypoll election results 2021

तेलंगाना की हुजूराबाद सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। यहां एक मात्र सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां कुल 2,05,236 वोट (कुल 86.64 फीसदी) पड़े थे। इनकी गिनती के 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 22 राउंड में वोटों की गिनती होगी। हर राउंड में करीब आधा घंटा लगेगा। कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला टीआरएस के श्रीनिवास यादव और बीजेपी के राजेंद्र के बीच है। नतीजे शाम तक आएंगे।