
हमीरपुर (Hamirpur). कभी बॉर्डर पर देश की सुरक्षा करने वाला एक रिटायर्ड फौजी अपने पड़ोसियों के लिए काल बन गया। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को एक महिला और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीर-बगेहरा गांव में रिटायर्ड फौजी ने इन दोनों पर गोलियां चलाईं। स्थानीय लोगों ने कहा कि मां-बेटे अपने खेत में थे, जब आरोपी चंचल सिंह ने अपने घर के ऊपर से उन पर गोली चला दी और उन्हें मार डाला। मृतकों की पहचान करण कटोच और उसकी मां बिमला देवी के रूप में हुई है। पढ़िए क्या है मामला?
ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना दो परिवारों के बीच जमीन विवाद का नतीजा है। हमीरपुर की एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सुनील दत्त मामले की जांच में स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मदद करने के लिए मौके पर भेज गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी चंचल सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे घर के सामने खेत पर काम रहे करण कटोच के परिवार पर गोलीबारी कर दी। उसने 12 बोर की बंदूक से कई फायर किए। इससे 35 साल के करण कटोच की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां विमला देवी को भी नहीं बचाया जा सका। पिता अजीत कुमार और पत्नी ममता देवी को भी गोली लगी हैं। दोनों घायलों को हमीरपुर स्थित जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
जिस जमीन पर करण कटोच और उसका परिवार काम कर रहा था, उस पर आरोपी भी अपना हक जताता आ रहा है। इसे लेकर दोनों परिवार के बीच लंबे समय से विवाद होता आया है। दोनों परिवार के बीच शुक्रवार को भी बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने घर की छत पर खड़े होकर ही फायरिंग कर दी। सुजानपुर पुलिस ने रिटायर्ड फौजी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 302 IPC के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें
पुजारी का महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, 17 सेकेंड के फुटेज को देखकर फूटा लोगों का गुस्सा...
बेशर्मी की हद पार करने वाले शंकर मिश्रा की अब नौकरी भी गई, कंपनी ने लेटर जारी कर बर्ताव पर आश्चर्य जताया
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.