Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2021 7:32 PM IST / Updated: Nov 02 2021, 07:30 PM IST

MP, Rajasthan, HP, Bihar, Haryana Bypoll Election Results: राजस्थान में कांग्रेस का डंका, MP में ‘शिव’ का कमाल

सार

नई दिल्ली : मूड ऑफ द नेशन माने जा रहे उपचुनाव में मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, बिहार और हरियाणा में रिजल्ट आ गए हैं। सबसे पहले सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेट की गिनती अलग कमरे में की गई। उपचुनाव के नतीजों के रुझान दोपहर में आने शुरू हो गए। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कमाल देखने को मिला। राजस्थान में कांग्रेस का दबदबा रहा। दोनों सीटों जीती। बिहार में दोनों सीटें जेडीयू ने जीतीं। इससे पहले, इस चुनाव परिणाम के बाद बिहार (bihar) जैसे प्रदेश में सत्ता समीकरण बदलने के भी कयास लगाए जा रहे थे। 

मध्यप्रदेश
खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगाी। संबंधित जिला मुख्यालयों में केंद्रीय पर्यवेक्षक की मौजूदगी में डाक मतपत्रों की गणना के साथ इसकी शुरुआत होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच मतदान केंद्रों के वोटर वैरिफाइड पेपर आडिट ट्रेल (VVPAT) की पर्ची की गणना भी की जाएगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बल की टुकड़ी के साथ पौने दो हजार से ज्यादा जिला पुलिस बल तैनात किया गया है। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार कौल ने बताया कि मतगणना की पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी जिला मुख्यालयों में मतगणना होगा।

इनके बीच है मुख्य मुकाबला 

खंडवा संसदीय क्षेत्र- ज्ञानेश्वर पाटील-राजनारायण सिंह पुरनी
पृथ्वीपुर विधानसभा- शिशुपाल सिंह यादव-नितेन्द्र सिंह राठौर
जोबट विधानसभा- सुलोचना रावत- महेश पटेल
रैगांव विधानसभा- प्रतिमा बागरी-कल्पना वर्मा

शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ की अग्निपरीक्षा
मध्यप्रदेश (madhya pradesh) का उपचुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के लिए भी बेहद अहम हैं। हाल में बीजेपी ने तीन राज्यों में सीएम बदले हैं। चौहान भी डेढ़ दशक से अधिक समय से सीएम हैं। अगर परिणाम विपरीत आए तो उनके सामने नई चुनौती होगी। उसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ (Kamalnath) के लिए यह परिणाम बेहद अहम होंगे। अगर कांग्रेस उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई तो पार्टी में भगदड़ और बढ़ सकती है। पिछले कुछ समय से राज्य में कई कांग्रेसी नेताओं ने अपना पाला बदला है।

राजस्थान में कड़ा मुकाबला 
राजस्थान (rajsthan) में वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत और धारियावाड़ से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा। वल्लभनगर में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने गजेंद्र सिंह शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने हिम्मत सिंह झाला को मैदान में उतारा। कांग्रेस ने धारियावाड़ से नागराज मीणा को भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह मीणा के खिलाफ मैदान में उतारा।

अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा का सवाल
राजस्थान में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे राज्य की सियासत को और गरमा सकते हैं। वहां पिछले कई महीनों से सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) से विवाद चल रहा है। ऐसे में गहलोत के लिए यह परिणाम बेहद खास होगा। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की आहट कुछ समय से सुनाई पड़ रही है। प्रदेश में बीजेपी कई खेमों में बंटी हुई है। उनके लिए भी यह परिणाम राज्य पर असर डालने वाला होगा।

बिहार में नतीजे तय करेंगे लालू-नीतीश की साख
बिहार (bihar) विधानसभा की दो सीटों मुंगेर के तारापुर और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के लिए हुए उपचुनाव में राजनीतिक दलों के दिग्गजों की साख दांव पर है। इस उपचुनाव में जीत के लिए लालू प्रसाद और नीतीश कुमार जैसे नेताओं ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी थी। उपचुनाव के नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे।

गठबंधन का भविष्य तय होगा
बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की सियासी राह अलग-अलग होने से क्या वहां की सियासत पर असर हुआ और असर हुआ तो कितना हुआ? इसका जवाब उपचुनाव के नतीजे देंगे। राज्य में दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोनों दल गठबंधन तोड़कर अलग-अलग उतरे हैं। राज्य के सीएम नीतीश कुमार (nitish kumar) और उनकी पार्टी जेडीयू के लिए भी यह उपचुनाव अहम है। पिछले साल चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद इस चुनाव में जेडीयू की साख दांव पर है। राज्य में जिस तरह के राजनीतिक समीकरण है, इन दो सीटों के परिणाम वहां बड़ा असर डाल सकते हैं।

उपचुनाव के नतीजों से बदलेंगे सियासी समीकरण?
देखा जाए तो सत्ता और विपक्ष में बहुत ज्यादा सीटों का अंतर भी नहीं है। पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में RJD, कांग्रेस और वामपंथी दल महागठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरी थी जबकि जदयू (JDU), बीजेपी, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) एनडीए (NDA) में शामिल थी। विधानसभा के गणित की बात करें तो 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के आंकड़े के लिए 122 सीटों की जरूरत है।

05:21 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021


मध्य प्रदेश की चार सीटों में से जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं  रैगांव सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 12 हजार 96 वोट से जीत मिली है। जोबट से भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने 6 हाजर से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल को हराया। पृथ्वीपुर सीट पर BJP के ही शिशुपाल यादव ने 15 हजार वोट से जीत हासिल की है। वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भी जश्न मनने लगा है।

04:29 PM (IST) Nov 02

Rajasthan bypolls results Live Update

04:17 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypolls Result Live Update...

कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजद के गणेश भारती को हराकर जीत हासिल कर ली है। तारापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अभी टक्कर चल रही है। आरजेडी के अरूण शाह और जेडीयू के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह के बीच कांटे की टक्कर जारी है। इस सीट पर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा दांव पर है।
 

04:04 PM (IST) Nov 02

Rajasthan bypolls final results:

राजस्थान की दोनों विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने जीत ली हैं। धरियावद सीट से कांग्रेस के नगराज मीणा  18725 वोटो से जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी के खेत सिंह मीणा को हराया। वहीं वल्लभनगर में भी कांग्रेस की प्रीति शक्तावत ने भी जीत हासिल कर ली है। उन्होंने भाजपा के हिम्मत सिंह झाला को हराया है। 

03:56 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021


मध्य प्रदेश की चार सीटों में से जोबट विधानसभा सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने 6 हाजर से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के महेश पटेल को हराया। वहीं खंडवा लोकसभा सीट पर भी जश्न मनने लगा है। क्योंकि बीजेपी कैंडिडेट  ज्ञानेश्वर पाटिल शुरुआती रुझानों से ही आगे चल रहे हैं। अब उन्होंने 40 हजार वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं पृथ्वीपुर और रैगांव में सत्ता पक्ष और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

03:23 PM (IST) Nov 02

Haryana By-Election Final Result

हरियाणा में ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो के अभय चौटाला जीत गए हैं। हिसार जिले की इस सीट पर 30 अक्‍टूबर को मतदान हुआ था। जहां  81.36 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले थे। 15 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 65430 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 58857 वोट के साथ दूसरे नंबर रहे। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 20682 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
 

03:15 PM (IST) Nov 02

Rajasthan bypolls results Live Update:

राजस्थान की दोनों विधानसभा सीटों पर सत्ताधारी पार्टी जीत की और है। धरियावद सीट से कांग्रेस के नगराज मीणा  18725 वोटो से जीत गए हैं। उन्होंने बीटीपी के बागी थावरचंद को हराया, जबकि बीजेपी के खेत सिंह मीणा रहे तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वल्लभनगर में भी कांग्रेस की प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं। उनका भी जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

02:53 PM (IST) Nov 02

Himachal Pradesh By-Election Final Result

हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर जुब्बल कोटखाई विधासभा सीटों पर हुए उपचुनावों के फाइनल नतीजों के रुझान आ चुके हैं। चारों सीटों पर  कांग्रेस ने बीजेपी को तगड़ा झटका दिया है। मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने बीजेपी के उम्मीदवार कौशल ठाकुर को हरा दिया। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की। वहीं फतेहपुर विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह भाजपा के बलदेव ठाकुर को हरा दिया। अर्की सीट पर भी कांग्रेस आगे है

02:33 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021

02:30 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021:

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत की और है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं तीन विधानसभा सीटों पर भी भाजपा आगे चल रही है। इसी बीच शुरुआती रुझानों से बढ़त बनती देख सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश की जनता खास कर खंडवा की जनता को धन्यवाद दिया है। जोबट में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत की जीत पक्की हो गई है।  रैगांव और पृथ्वीपुर में भी तस्वीर साफ होने लगी है। पृथ्वीपुर में भाजपा की लीड भी सात हजार से ज्यादा है।
 

02:04 PM (IST) Nov 02

Himachal Bypoll Result Live Updates


हिमाचल की चारों सीट पर कांग्रेस क्लीन स्वीप की तरफ है। वहीं दूसरी और भाजपा को अपना खाता खुलने का इंताजार है। बीजेपी काफी पीछे चल रही है, अंतर इतना बड़ा है कि जिसे पूरा करना मुश्किल है। मंडी लोकसभा सीट पर 6 बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन के उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह चुनावी मैदान में है। वह 8 हजार की लीड बनाए हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह पिछड़ गए हैं।
 

01:51 PM (IST) Nov 02

Rajsthan bypoll election results 2021

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस आगे चल रही है। वल्लभनगर सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रीति शकतावत आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा के हिम्मत सिंह झाला चौथे नंबर पर चले गए हैं। इसके अलावा धारियावा सीट से भी कांग्रेस के प्रत्याशी नागराज आगे चल रहे हैं। उनके मुकाबले बीजेपी कैंडिडेट खेत सिंह 15,960 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

01:26 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypolls Result Live Update


बिहार के कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के अब तक हुए राउंड जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 7653 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां लालू यादव का कार्ड फेल होते हुए दिखाई दे रहा है। इस सीट पर 15वें राउंड तक की गिनती की जा चुकी है। हालांकि अभी मतगणना बाकी है, लेकिन इससे पहले ही पूर्व  सीएम जीतनराम मांझी ने अमन भूषण को जीत की बधाई दे दी है।

01:10 PM (IST) Nov 02

Himachal Bypoll Result Live Updates:

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट पर  कांग्रेस कैंडिडेट प्रतिभा सिंह और भाजपा उम्मीदवार रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वहीं जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर बीजेपी को तगड़ झटका लगा है। यहां से उनकी प्रत्याशी नीलम सरैइक की हार लगभग तह हो गई है। कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने काफी बढ़त बनाई हुई है, जिनको पीछा करना मुश्किल लग रहा है।


 

12:45 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021

मध्य प्रदेश की चारों सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी सुबह से ही बढ़त बनाए हुए है। खंडवा में बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 63 हजार से ज्यादा वोट की लीड पर हैं। तो वहीं रैगांव, पृथ्वीपुर और जोबट में भी भाजपा आगे चल रही है। इसी बीच चारों सीट से बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत की तस्वीरें सामने आने लगी हैं। इतना ही नहीं नेताओं ने एक दूसरे को बधाई देना भी शुरू कर दिया है।

12:31 PM (IST) Nov 02

MP Bypolls Result 2021


मध्य प्रदेश की चारों सीटों पर मुकाबला रोचक हो चला है। दूसरे राउंड की गिनती में  रैगांव विधानसभा और खंडवा लोकसभा सीट पर पहली बार कांग्रेस बढ़त बनाते हुए दिख रही है। वहीं बीजेपी की पृथ्वीपुर  और जोबट में लीड बनी हुई है।
 

12:24 PM (IST) Nov 02

Haryana Bypoll Result Live Update

हरियाणा के सिरसा जिले की ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए मतों की गणना चल रही है। इनोलो और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। इनोले के अभय सिंह चौटाला हर राऊंड में बीजेपी के गोविंद कांड़ा को मात दे रहे हैं। एक तरफ जहां इनलो शहरी वोटर में लीड लिए हुए है। वहीं बीजेपी ग्रामीण इलाकों में बढ़त बनाए हुए है। अभय चौटाला 22188 वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 16154 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 10763 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
 

12:05 PM (IST) Nov 02

Bihar Bypolls Result Live Update:

बिहार में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 12वे राऊंड की गिनती हो चुकी है। दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। कभी जदयू आगे हो जाती है तो कभी राजद आगे निकल जाती है। कुशेश्वरस्थामें जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 8074 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं तारापुर में आरजेडी प्रत्याशी गणेश भारती आगे चल रहे हैं।

11:55 AM (IST) Nov 02

Rajasthan bypolls results Live Update

राजस्थान की दोनों विधानसभा सीट वल्लभनगर और धरियावाद में शुरूआत से ही कांग्रेस बढ़त बनाए हुए  है। एक तरफ जहां काग्रेंस नेताओं में खुशी का माहौल है तो वहीं दूसरी और बीजेपी नेताओं में मायूसी छाई  हुई है।  वल्लभनगर में कांग्रस की प्रीति शक्तावत और धरियावद में नगराज मीणा को लीड बनाए हुए हैं।

11:47 AM (IST) Nov 02

Himachal Bypoll Result Live Updates:


हिमाचल में हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती चल रही है। मंडी लोकसभा सीट पर लगातार बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं अर्की विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संजय अवस्थी सुबह से आगे चल रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई सीट पर कड़ी टक्कर चल रही है। फतेहपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  

11:21 AM (IST) Nov 02

MP ByPoll Result 2021

खंडवा लोकसभा सीट पर 6वें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल 13708 मतों से आगे चल रहे हैं। खंडवा में पांचवें राउंड की गिनती के बाद भाजपा क बढ़त 29 हजार पहुंच गई है। जोबट, पृथ्वीपुर विधानसभा में बीजेपी काफी आगे निकल चुकी है। सिर्फ शुरुआती रुझानों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच रैगांव में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

10:59 AM (IST) Nov 02

Haryana Assembly Bypoll Result Live Update

हरियाणा के ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इनेलो और भाजपा प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अब तक आए रुझानों और दूसरे राऊंड की गिनती के हिसाब से इनेलो की बढ़त बनाए हुए।  इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 6915 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। जबकि ृ भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 4645 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 
 

10:52 AM (IST) Nov 02

Bihar Bypolls Result Live Update

बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती चल रही है। दोनों ही सीट पर चौथे राऊंड की गिनती हो चुकी है। यहां पर अभी तक कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।  कुशेश्वरस्थान में  JDU के अमन हजारी 579 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, तारापुर में तीसरे राउंड में राजद प्रत्याशी गणेश भारती 2001 वोट से आगे हैं। बिहार के उपचुनाव में लालू-नीतीश दोनों की प्रतिष्ठा है दांव पर 

10:44 AM (IST) Nov 02

Rajasthan bypolls results Live Update

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर फिलहाल कांग्रेस आगे चल रही है।  धरियावद सीट पर 8 राऊंड पूरे हो चुके हैं। यहां पर कांग्रेस के नगराज मीणा 5068 वोटों से आगे। वहीं, वल्लभनगर में 3 राउंड के बाद 2659 वोट से प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं। 

10:26 AM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

मध्य प्रदेश में  उपचुनाव की चारों सीटों पर भाजपा कांग्रेस से काफी आगे चल रही है। खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा की 8 हजार की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं तीन विधानसभा सीट जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव में तीन राउंड की गिनती हो चुकी है। तीनों ही राउंड में बीजेपी काफी आगे चल रही है। 

10:19 AM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट पर भाजपा के कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। शुरूआती रुझानों में बीजेपी प्रत्याशी को 55.35% और कांग्रेस प्रत्याशी को 36.7% वोट मिले हैं।

09:38 AM (IST) Nov 02

Bihar bypoll election results 2021

बिहार उपचुनाव में मतगणना को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि हम दोनों जीतों पर भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नजर हर किसी पर है। जनादेश की हम चोरी नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उन पर भी हमारी नजर है।
 

08:46 AM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह मतगणना से पहले मंदिर पहुंचे। यहां हनुमानजी को चोला चढ़ाया है और जीत की प्रार्थना की।

08:44 AM (IST) Nov 02

Madhya Pradesh bypoll election results 2021

खंडवा लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां बुरहानपुर में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पास कार्ड नहीं दिखा तो गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। कार्ड दिखाया तब अंदर जाने दिया गया। खंडवा (Khandwa) लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में टक्कर देखने को मिल रही है। यहां 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा के ज्ञानेश्वर पाटिल आगे चल रहे हैं। 
 

08:34 AM (IST) Nov 02

Himachal Pradesh bypoll election results 2021

हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र में उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसके अलावा, यहां फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए भी मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मंडी (Mandi) लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर से आगे चल रही हैं।

08:33 AM (IST) Nov 02

Rajasthan bypoll election results 2021

राजस्थान में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। यहां वल्लभनगर और धारियावाड़ सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
 

08:32 AM (IST) Nov 02

Haryana bypoll election results 2021

हरियाणा में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती हो रही है। यहां ऐलनाबाद में BJP-JJP उम्मीदवार गोविंद कांडा ने जीत का दावा कर दिया है। वे मतगणना केंद्र पहुंच गए हैं।