
संबलपुर, ओडिशा. प्यार जो न कराए, वो कम है! अपने पति की बेवफाई से परेशान यह महिला अब पुलिस के चक्कर काट रही है। इस महिला अपने पति की हरकतों से परेशान है। इसका पति फिर से अपनी प्रेमिका के पास जाकर रहने लगा है। पीड़िता इसकी शिकायत लेकर एसपी दफ्तर आई थी। महिला ने एसपी डॉ. कंवर विशाल सिंह से न्याय दिलवाने की गुहार लगाई। महिला का आरोप है कि उसका पति फिर से अपनी प्रेमिका को लेकर गायब हो गया है।
शादी के कुछ दिनों बाद भी भागा था...
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2019 में धमा थाना अंतर्गत संखला गांव के हेमंत सेठ से हुई थी। उसके पिता से हेमंत ने खासा दहेज लिया था। कुछ दिनों तक सबकुछ ठीकठाक चला। एक दिन हेमंत उसे मायके छोड़कर आ गया। बाद में मालूम चला कि वो अपनी प्रेमिका के संग रह रहा है। इसके बाद वो उसे प्रताड़ित करने लगा। महिला ने कहा कि पति को रास्ते पर लाने पंचायत बुलाई गई। पंचायत में उसने अपनी गलती मानी। इसके बाद पति-पत्नी फिर से साथ रहने लगे। लेकिन अब वो फिर से उसे छोड़कर प्रेमिका के साथ भाग गया। आगे पढ़ें.. सुहागरात पर पति ने कान में कह दी ऐसी बात कि दुल्हन 4 दिन भी ससुराल में नहीं टिकी और पुराने फ्रेंड से मांगी मदद
12वीं की टॉपर की कहानी...
शिवपुरी, मध्य प्रदेश. यह दुल्हन अपने पति से नाराज होकर एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। पिछले साल 12वीं की टॉपर बताने वाली यह दुल्हन अपने पति की कही एक बात से बेहद नाराज है। यह दुल्हन अपने पुराने फ्रेंड के साथ एसपी ऑफिस पहुंची और अपने पति की करतूत बयां की। बताते हैं कि इसकी शादी 26 जून को हुई थी, लेकिन 4 दिन बाद ही वो ससुराल से भाग निकली। जैसा कि दुल्हन ने पुलिस को बताया, रास्ते में उसे पुराना दोस्त मिला। वो उसके साथ चली गई। अब दोनों की जान को खतरा है।
पति पर लगाया यह इल्जाम....
अपने दोस्त के साथ एसपी आफिस पहुंची इस लड़की ने बताया कि सुहागरात के दिन ही पति अशोक ने कहा कि इस शादी का 5 लाख रुपए में सौदा हुआ है। लड़की के परिजनों ने पैसे लेकर यह शादी कराई है। लड़की ने कहा कि पति उसे धमकी देने लगा कि वो जैसा कहेगा, करना होगा। अगर उसकी बात नहीं मानी, तो वो मार डालेगा। पति उसे इंसान नहीं, चीज समझता है। इसलिए वो ससुराल से भाग निकली। रास्ते में उसे दीपक कोली मिला। दीपक उसका पुराना दोस्त है। अब दीपक उसकी मदद कर रहा है। अगर पुलिस ने मदद नहीं की, तो लोग दोनों को मार डालेंगे। एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को बुलाकर मामले की जांच सौंपी है। एसपी को दीपक ने बताया कि लड़की का साथ देने पर उसे भी जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। एसपी ने कोतवाली प्रभारी बादाम सिंह को बुलाकर दोनों को सौंपा। पुलिस पता कर रही है कि लड़की के आरोपों में कितनी सच्चाई है। हालांकि यह भी माना जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग और जबर्दस्ती शादी कराने का मामला भी हो सकता है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.