खतरनाक प्यार: एक लड़की पर मर मिटीं 2 लड़कियां...उसे हासिल करने एक-दूसरे की बनीं जानी-दुश्मन

Published : Aug 06, 2020, 02:31 PM IST
खतरनाक प्यार: एक लड़की पर मर मिटीं 2 लड़कियां...उसे हासिल करने एक-दूसरे की बनीं जानी-दुश्मन

सार

प्यार में अकसर लड़ाई-झगड़े की नौबत आ जाती है। प्रेमिका को पाने प्रेमी या प्रेमी को पाने प्रेमिका किसी भी हद तक जाते देखे-सुने गए हैं। लेकिन यहां मामला विचित्र हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वालीं दो लड़कियां अपनी सीनियर के प्यार में पागल हो गई हैं। लेस्बियन प्रवृत्ति की ये दोनों लड़कियां अपने प्यार को पाने अकसर सड़कों पर ड्रामा करते देखी जाती हैं। ये अपनी जान तक देने की कोशिश कर चुकी हैं।

नैनीताल, उत्तराखंड. सच्चे-झूठे प्यार की कई कहानियां अकसर सामने आती रहती हैं। प्यार में डूबा इंसान खुद की फिक्र नहीं करता। प्यार में अकसर लड़ाई-झगड़े की नौबत आ जाती है। प्रेमिका को पाने प्रेमी या प्रेमी को पाने प्रेमिका किसी भी हद तक जाते देखे-सुने गए हैं। लेकिन यहां मामला विचित्र हैं। उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वालीं दो लड़कियां अपनी सीनियर के प्यार में पागल हो गई हैं। लेस्बियन प्रवृत्ति की ये दोनों लड़कियां अपने प्यार को पाने अकसर सड़कों पर ड्रामा करते देखी जाती हैं। एक-दूसरे को देखकर खून की प्यासी हो जाती हैं। ये अपनी जान तक देने की कोशिश कर चुकी हैं।


काउंसिलिंग के जरिये दिमाग सही ठिकाने पर लाने की कोशिश...
मामला तल्लीताल थाना क्षेत्र का है। थाना इंचार्ज विजय मेहता ने बताया कि दोनों लड़कियों की काउंसिलिंग कराई जा रही है, जिससे वे खुद को काबू कर सकें। बता दें कि इनमें से एक 15 साल की लड़की ने 27 जून को नैनीताल झील में कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि वहां मौजूद एक युवक ने उसे बचा लिया था। दोनों लड़कियां 10वीं में पढ़ती हैं और एक ही शहर में रहती हैं। इसी बुधवार को मालरोड पर दोनों लड़कियों के बीच मारपीट हो गई। दोनों एक-दूसरे को जान से मारने पर उतर आईं। लोगों के रोकने पर भी नहीं रुकीं, तब पुलिस को बुलाना पड़ा।


यह है झगड़े की जड़...
ये दोनों जिस सीनियर से प्यार करती हैं, वो इनमें से किसी एक के साथ रिश्ते में है। सीनियर 12वीं पास है। दूसरी लड़की को यह पसंद नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता है।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?
गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे