
सूरत (Gujrat). गुजरात के सूरत में पुलिस ने 317 करोड़ रुपये की जाली नोटों के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस रकम में 67 करोड़ रुपये के 500 और 1000 रुपये के वो पुराने नोट भी शामिल हैं जो अब चलन से बाहर हो चुके हैं। आरोपियों ने काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी की थी। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को पकड़ने के लिए 2 अतिरिक्त टीमें गठित की हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हितेश कुमार हंसराज ने बताया कि 29 सितंबर को सूचना के आधार पर पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपए के जाली नोट जब्त किए गए थे और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 2 अभियुक्तों के घर से 52 करोड़ रुपए और 12 करोड़ रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि मुंबई से विकास जैन और दीनानाथ यादव ने ये कंसाइनमेंट भेजा था। मुंबई से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 227,04,50,000 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। 67 करोड़ रुपए के जाली नोट नोटबंदी से पहले के नोट हैं। इस मामले में जांच जारी है।
मुंबई से आया था नकली नोटों का कंसाइनमेंट
पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई कि मुंबई से विकास जैन और दीनानाथ यादव ने ये नकली नोटों का कंसाइनमेंट भेजा था। मुंबई से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 227,04,50,000 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए। 67 करोड़ रुपए के जाली नोट नोटबंदी से पहले के नोट हैं। इस मामले में जांच जारी है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.