CAA के खिलाफ जंतर मंतर में प्रदर्शन करना चाहती थी भीम आर्मी, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

Published : Dec 20, 2019, 12:04 PM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 12:05 PM IST
CAA के खिलाफ जंतर मंतर में प्रदर्शन करना चाहती थी भीम आर्मी, पुलिस ने नहीं दी परमिशन

सार

दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी  

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भीम आर्मी को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद से जंतर मंतर तक मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी। इस मार्च में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के भाग लेने की संभावना थी।

लाल किले के निकट धारा 144 लागू 

लाल किले के निकट बृहस्पतिवार से ही सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है यानी वहां चार या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। उल्लेखनीय है कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं समेत हजारों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किये, वहीं कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। कई यातायात प्रतिबंधों के कारण शहर में यातायात प्रभावित हुआ था।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में निषेधाज्ञा आदेशों का उल्लंघन कर शामिल होने के कारण लाल किले और मंडी हाउस के पास से विपक्ष के नेताओं डी राजा, सीताराम येचुरी, नीलोत्पल बसु, वृंदा करात, अजय माकन, संदीप दीक्षित और कार्यकर्ताओं योगेंद्र यादव, उमर खालिद समेत 1200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?