अपने नए घर में पहुंचीं प्रियंका गांधी, दक्षिण भारत के पंडितों ने कराया गृहप्रवेश

कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने सोमवार को शिमला के पास छराबड़ा स्थित अपने नए घर में प्रवेश किया। दक्षिण भारत से आए पंडितों ने गृहप्रवेश कराया। यह मकान 10 साल में बनकर तैयार हुआ है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 1, 2019 5:27 AM IST

शिमला. कांग्रेस लीडर प्रियंका वाड्रा गांधी ने शिमला के छराबड़ा स्थित अपने नए घर में सोमवार को प्रवेश किया। गृहप्रवेश के लिए पूजा-पाठ करने दक्षिण भारत से पंडितों को बुलाया गया था। प्रियंका ने नवरात्र पर गृहप्रवेश को चुना था। कार्यक्रम में गिने-चुने मेहमान ही बुलाए गए थे। हालांकि प्रियंका गांधी पहले भी कई बार घर देखने आती रही हैं, लेकिन विधिवत तरीके से गृहप्रवेश सोमवार को किया।

प्रियंका अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ शनिवार को सड़क मार्ग से शिमला पहुंची थीं। करीब 4 बीघा भूमि खूबसूरत पहाड़ी पर फैला दो मंजिला यह बंगला पहाड़ी शैली में बनाया गया है। यहां से खूबसूरत पहाड़ों को नजारा लिया जा सकता है। इसमें बगीचे भी बनाए गए हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने बंगले की साज-सजावट पर खुद ध्यान दिया है। फर्नीचर का निर्माण अखरोट की लकड़ी से कराया गया है। बेडरूम्स में भी अखरोट की लकड़ी की छत डाली गई है। बंगले में लकड़ी का काफी काम किया गया है। इस बंगले का निर्माण पिछले 10 सालों से चल रहा था। एक बार प्रियंका को इसकी डिजाइन पसंद नहीं आई, तो उसे तुड़वा तक दिया गया था।

Share this article
click me!