पड़ोसिन के घर शराब पीकर सो गई थी 60 साल की बहन, रात को भाई ने खेत पर ले जाकर किया रेप

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में रेप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 60 साल की बुजुर्ग ने अपने ही भाई पर रेप का इल्जाम लगाया है। आरोप है कि महिला को उसकी पड़ोसिन ने अपने घर बुलाया था। वहां उसके भाई के साथ 2 अन्य लोग भी मौजूद थे। सबने शराब पी। उसे भी जबर्दस्ती पिला दी। शराब का नशा अधिक होने पर वो पड़ोसिन के घर पर ही सो गई। रात को उसका भाई जबर्दस्ती खेत पर ले गया। फिर रेप किया।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 27, 2020 7:15 AM IST

मंडी, हिमाचल प्रदेश. जिले के सुंदरनगर के निहरी में 60 वर्षीय महिला के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही भाई पर रेप का इल्जाम लगाया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के वक्त वो शराब के नशे में थी।

जैसा कि महिला ने बताया

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसकी पड़ोसिन ने अपने घर बुलाया। वहां उसका भाई और 2 अन्य लोग भी थे। सबने वहां शराब पी। उसे भी जबर्दस्ती शराब पिलाई गई। इसके बाद वो वहीं सो गई। देर रात भाई उसके कमरे में आया और उसे जबर्दस्ती खेत पर ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। आगे पढ़ें एक अन्य घटना...

कार से घर लौट रहे भाई-बहन की रास्ते में हत्या, लड़की से रेप की आशंका

​गुमला, झारखंड. जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव में भाई-बहन की हत्या (murder) और लड़की से रेप (rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह जब कुछ लोगों ने दोनों की लाशें पड़ीं देखीं, तब पुलिस को सूचित किया गया। भाई-बहन अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल से छोड़कर कार से घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 5-6 की संख्या में थे। उन्होंने पहले भाई-बहन के लूटा और फिर लड़की से रेप किया। पुलिस को घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर इनकी कार मिली।

गांववालों ने देखे थे बदमाश...
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय संजीव रंजन भगत और 19 वर्षीय ममता खाखा घाघरा के कोटामाटी गांव के रहने वाले थे। हालांकि इस समय उनका परिवार लोहरदगा में रह रहा था। दोनों अपनी बड़ी बहन संगीता खाखा को कोटामाटी उसकी ससुराल छोड़ने के लिए कार से गए थे। शाम को लौटते समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे, तब पुलिस को सूचित किया गया। घाघरा प्रभारी सुधीर साव ने जब उनके मोबाइल पर कॉल किया, तो वो बंद मिला। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सोमवार को उनकी लाशें मिलीं। गांववालों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर 5-6 लड़कों को देखा था। आशंका है कि उन्होंने ही इस जघन्य हत्याकांड और रेप का अंजाम दिया। माना जा रहा है कि लूट और रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से मार डाला। इसके बाद कार को ले जाकर दूर छोड़ दिया। पुलिस का लाशें जिस हालत में मिलीं, उससे लगता है कि दोनों ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा।

Share this article
click me!