3 महिलाओं से संबंध बनाकर किया मर्डर, और थीं टारगेट पर...सेक्स वर्कर की आपबीती सुन बना सीरियल किलर

अभी तक आपने सीरियल किलर को किसी फिल्म में देखा होगा, लेकिन कर्नाटक के रामनगर जिले से पुलिस ने एक ऐसे किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक के बाद एक तीन महिलाओं की हत्या कर दी। उसने कई और महिलाओं की हत्या करने की लिस्ट बनाकर रखी हुई थी।

Arvind Raghuwanshi | Published : Aug 10, 2022 8:10 AM IST / Updated: Aug 10 2022, 07:16 PM IST

रामनगर. कर्नाटक के रामनगर जिले से पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जिसने अब तक तीन महिलाओं की हत्या कर दी। वह 5 अन्य महिलाओं का मर्डर करने वाला था, जिनकी वो लिस्ट तक बना चुका था। उससे पहले वह पकड़ा गया। आरोपी इतना बड़ा हैवान था कि उसने उन्हीं महिलाओं की हत्या की है जिनके साथ वह शारीरिक संबंध बना चुका था। आरोपी को एक सेक्स वर्कर लेडी से प्यार हो गया था। माशूका ने उसे अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई कि वह कैसे इस धंधे में आई, बस इसी को सुनने के बाद वह कत्ल करने लगा।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बनाई 45 अधिकारियों की टीम
दरअसल, पुलिस ने 45 अधिकारियों की टीम बनाकर आरोपी को उसके बेंगलुरू वाले घर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की पहचान टी सिद्दलिंगप्पा के रूप में हुई है। यह मूलतः रामनगर जिले के कुदुर का रहने वाला है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया-  तीनों महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके कई टुकड़े कर उनके शव ठिकाने लगा दिए। पुलिस ने आरोपी के साथ एक महिला को भी पकड़ा है, जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। युवक ने जितनी भी हत्याएं की उन सब उसकी प्रेमिका थी।

Latest Videos

शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग अलग फेंकता था
आरोपी कई चौंकाने वाले खुलासे किए। कातिल ने सभी वारदातों को कुछ ही महीनों में अंजाम दिया था। दो महीने पहले 8 जून को जिले के मांड्या इलाके में क्षत-विक्षत हालत में एक शव मिला था। जिसकी पहचान तो नहीं हो सकी, लेकिन इतना पता चला था कि यह लाश किसी महिला की है। इसके बाद इसी तरह का एक और शव मिला जो दूसरे से 25 किमी दूरी पर था। इसकी हालत भी उसी तरह थी। आरोपी सिद्दलिंगप्पा ने मई 30 मई को भी एक महिला की हत्या की थी।  शव को काटकर अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाया था।

पहले बनाता शारीरिक संबंध फिर कर देता था  कत्ल
आरोपी ने बताया- कुछ सालों पहले वह एक महिला के संपर्क में आया था। वो एक सेक्स वर्कर थी, उससे दोस्ती हो गई और वह उससे प्यार करने लगा। महिला ने आरोपी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाते हुए बताया कि वह आखिर कैसे सेक्स वर्कर बन गई। उसने यह भी बताया कि उसे इस दलदल में कौन लेकर आया था। उन महिलाओं के नाम बताए जिनके चलते वो वैश्यावृति करने के लिए मजबूर हुई। इसके बाद आरोपी ने उन सभी महिलाओं की एक लिस्ट बनाई। सभी से प्यार का नाटक किया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए घर बुलाने लगा। इसके लिए उसने मैसूर में एक किराए का घर लिया। जहां वह अलग-अलग दिन महिलाओं को घर पर बुलाता और संबंध बनाने के बाद हत्या कर देता था। इसके बाद शरीर के टुकड़े टुकड़े कर ठिकाने लगा देता था। इन सब में उसकी प्रेमिका ने भी साथ दिया।


यह भी पढ़ें-रक्षाबंधन से एक दिन पहले 2 बच्चों की मां ने किया सुसाइड, लिपिस्टिक से दीवार पर लिख गई अपनी कहानी
 

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल