
मंडी. ये तस्वीरें मंडी जिले के सुंदरनगर की है। पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी नशा एक गंभीर बीमारी बनकर सामने आया है। तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। नशे में टल्ली यह महिला चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर पड़ी मिली। यह घटना इस बात की गवाही देती है कि पंजाब और हिमाचल में सिर्फ पुरुष नहीं, महिलाएं भी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही हैं।
यह महिला नशे की हालत में बीएसएल टेल कंट्रोल गेट पर पेट्रोल पंप के पास अचेत पड़ी हुई थी। कुछ लोगों की नजर इस महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बीएसएल पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो उठने की हालत में ही नहीं थी। महिला ने अपना नाम नीलम बताया। वो हमीरपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे सुंदरनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने लग गए। थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि महिला ने काफी नशा किया हुआ था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.