
सूरत, गुजरात. पति से अलग होने के बाद अपने 5 साल के बच्चे को साथ ले जाने की जिद कर रही बहू की ससुर ने बेरहमी से हत्या कर दी। कपल की लवमैरिज हुई थी। शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में शराब की लत ने पति को गुस्सैल बना दिया। अगर महिला उसे शराब पीने से रोकती, तो वो मारपीट करता था। इसी के चलते महिला 6 महीने पहले ससुराल छोड़कर चली गई थी। आरोपी ससुर भी शराबी है। उसने शराब पीने के बाद बहू का गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
फरवरी में लिया था तलाक..
नेहा ने उधना के भीमनगर में रहने वाले मयूर सुरेश मोरे से लवमैरिज की थी। मयूर ब्लड बैंक में नौकरी करता है। परिवार में उन दोनों के अलावा मां आशा और पिता मेहुल है। कपल का 5 साल का बेटा है। आये-दिन होने वाले झगड़े से परेशान होकर नेहा ने फरवरी में तलाक ले लिया था। हफ्तेभर पहले नेहा की सास पोते दक्ष को लेकर अपने मायके नवसारी चली गई। तीन दिन पहले नेहा ससुराल आई थी। वो दक्ष को ले जाना चाहती थी। गुरुवार को नेहा घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर से झगड़ हो गया। इस पर ससुर मेहुल ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने एक रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी।
हैरान करने वाली फैमिली..
नेहा ने 6 साल पहले लवमैरिज की थी। नेहा मूलत: कर्नाटक की थी। उसके मां-बाप का निधन हो चुका है। बताते हैं कि 2013 में नेहा की दोस्ती फेसबुक पर मयूर के छोटे भाई हरीश से हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद हरीश ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद नेहा मयूर के संपर्क में आई। उसने मयूर से शादी कर ली। मेहुल मयूर का असली पिता नहीं है। मयूर के पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। मेहुल ने मयूर की मौसी से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद मेहुल मयूर की मां के साथ रहने लगा। मयूर उसे पिता मानने लगा था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.