
सूरत (गुजरात). अपराधी क्राइम करने के बाद पुलिस से बचने के लिए फरारी काटते हैं। तो बहुत से दाढ़ी-मूछ बढ़ाकर अपना लुक बदल लेते हैं, ताकि कोई उनको पहचान नहीं सके। लेकिन गुजरात के सूरत से एक अजीब ही मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपको भी हैरानी होगी। यहां एक आरोपी ने पलिस की नजरों से बचने के लिए खुद का वजन 55 किलो बढ़ाकर र 115 किलो कर लिया। जिससे वह मोटा दिखने लगे और वह बच जाए। लेकिन पुलिस ने फिर भी उसे पकड़ लिया।
3 साल तक खेलता चोर-पुलिस का खेल
दरअसल, यह मामला सूरत शहर का है, पकड़े गए आरोपी का नाम गौतम वानखेड़े है। उस पर आरोप है कि उसने साल 2018 में अपने साथियों के साथ मिलकर विनय उर्फ़ जितेंद्र राय पर जानलेवा हमला करवाया था। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके साथियों को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन इस घटना का मुख्य आरोपी गौतम भागने में कामयाब हो गया था। वह तीन साल तक पुलिस को छकाते रहा। पुलिस उसे पकड़ने की रणनीति बनाती, लेकिन वह कानून को चकमा देकर भागने में कामयाब हो जाता था।
खुद को मोटा कर लिया, पूरा लुक बदला..लेकिन फिर भी पकड़ा गया
आरोपी ने पुलिस की निगाहों से बचने की भरपूर की कोशिश की, यहां तक कि उसने अपना 60 किलो वजन तक बढ़ाकर मोटा कर लिया। ताकि पुलिस चाहकर भी उसे पहचान नहीं सके। इतना ही नहीं अपनी हेयर स्टाइल और दाढ़ी का भी लुक बदल लिया। लेकिन फिर भी वह पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब नहीं हो सका। सूरत एसीपी अभिजीत सिंह परमार ने बताया कि तीन साल पहले जब गौतम वानखेड़े ने हत्या की कोशिश के जुर्म को अंजाम दिया था, उस दौरान उसका वेट 54 किलो था। लेकिन अब जब उसे गिफ्तार किया है तो उसका वजन 115 किलो पहुंच गया है। पहली बार देखने पर तो पुलिस भी उसे नहीं पहचान पाई थी, लेकिन उसका चेहरा नहीं बदला था।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.