हिमाचल के BJP विधायक नरिंदर बरागटा का निधन, कोरोना को दे चुके थे मात..फिर भी हार गए जिंदगी की जंग

विधायक नरिंदर बरागटा ने शुक्रवार देर रात पीजीआइ चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली। लेकिन उनके बेटे चेतन सिंह बरागटा ने फेसबुक और टवीट करके इसकी जानकारी शनिवार सुबह शेयर की। परिवार के साथ प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jun 5, 2021 5:38 AM IST

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक नरिंदर बरागटा का चंडीगढ़ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल में 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वह कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे। वायरस से रिकवर होने के बाद वह पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे। इसके बाद उन्हें अस्तपताल में भर्ती कराना पड़ा था।

बेटे ने फेसबुक पर दी पिता की निधन की खबर
दरअसल, विधायक नरिंदर बरागटा ने शुक्रवार देर रात पीजीआइ चंडीगढ़ में आखिरी सांस ली। लेकिन उनके बेटे चेतन सिंह बरागटा ने फेसबुक और टवीट करके इसकी जानकारी शनिवार सुबह शेयर की। परिवार के साथ प्रदेश बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विधायक के निधन के बाद मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थगित
बता दें कि नरेंद्र बरागटा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्‍त था, वह मुख्‍य सचेतक थे। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद प्रदेश सरकार ने आज प्रस्तावित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक स्‍थगित कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रदेश की राजनीति के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है।

पिता के निधन पर बेटे ने लिखी इमोशनल पोस्ट
नरिंदर बरागटा के निधन पर उनके बेटे चेतन सिंह बरागटा ने सोशल मीडिया पर लिखा-मेरे पिता व हम सभी के प्रिय भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, हिमाचल प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक सम्मानीय श्री नरेन्द्र बरागटा जी स्वास्थ्य से सम्बंधित लम्बे संघर्ष के बाद अपने जीवन की अंतिम लड़ाई हार गए। मेरे परिवार के सदस्यों समान समस्त समर्थकों,कार्यकर्ताओं को बड़े दुःखी मन के साथ यह खबर दे रहा हूं कि श्री नरेन्द्र बरागटा जी अब हमारे मध्य नही रहे। कोविड-19 के चलते तमाम शुभचिंतकों, समर्थकों व कार्यकर्ताओं से निवेदन रहेगा कि धैर्य व सयंम बनाएं रखें। भावभीनी एवं अश्रुपूर्ण यह पल हमारे जीवन के सबसे दुःखदायी क्षण आप सभी के साथ साझा कर रहा हूं।
 

Share this article
click me!