महात्मा गांधी की पौत्र वधू शिवालक्ष्मी का 94 साल की उम्र में निधन

Published : May 08, 2020, 11:30 AM IST
महात्मा गांधी की पौत्र वधू शिवालक्ष्मी का 94 साल की उम्र में निधन

सार

महात्मा की पौत्रवधू शिवालक्ष्मी की कोई संतान नहीं थी। वे अकेले एक आश्रम में रहती थीं। वे लंबे समय तक दिल्ली और बैंगलोर के बाद मरोली के आश्रम में रहीं। इसके बाद सूरत में आकर बस गई थीं। 94 साल की शिवालक्ष्मी ने सूरत के ग्लोबल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थीं। शिवालक्ष्मी सूरत के भीराड स्थित आश्रम में पिछले 2 साल से रह रही थीं।

सूरत, गुजरात. महात्मा गांधी की पौत्रवधू शिवालक्ष्मी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया। शिवालक्ष्मी की कोई संतान नहीं थी। वे लंबे समय तक दिल्ली और बैंगलोर के बाद मरोली के आश्रम में रहीं। इसके बाद सूरत में आकर बस गई थीं। 94 साल की शिवालक्ष्मी ने सूरत के ग्लोबल हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थीं। लेकिन पिछले दिनों वे घर में गिर गई थीं। शिवालक्ष्मी सूरत के भीराड स्थित आश्रम में पिछले 2 साल से रह रही थीं।

घर पर गिर गई थीं...
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, शिवालक्ष्मी घर में गिर गई थीं। उन्हें ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उम्र अधिक होने से वे चोट नहीं झेल पाईं और हॉस्पिटल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि गांधी के तीसरे बेटे रामदास की तीन संतानें थीं। इनमें एक बेटा कनुभाई के अलावा दो बेटियां सुमित्रा बेन और उषा बेन थीं। शिवालक्ष्मी की शादी कनुभाई से हुई थी। कनुभाई और शिवालक्ष्मी वर्ष, 2013 में विदेश से भारत आकर बस गए थे। इस दम्पती के कोई संतान नहीं थी। वर्ष, 2014 में दम्पती सूरत में आकर बस गए थे। वे यहां भारती मैया आनंदधाम वृद्धाश्रम में रहने लगे थे।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

Vibrant Gujarat Regional Conference 2026: सूरत में 1 मई से VGRC-VGRE 2026, MSME और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा मौका
अगर बदमाशी की तो…: वेस्ट बंगाल में UP के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का चौंकाने वाला Video-सियासी तूफान