दिल्ली के द्वारका में संदिग्ध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Published : Jan 18, 2020, 05:58 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 06:00 PM IST
दिल्ली के द्वारका में संदिग्ध हथियार सप्लायर गिरफ्तार

सार

 द्वारका इलाके से 26 वर्षीय एक संदिग्ध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।


नयी दिल्ली. दिल्ली के द्वारका इलाके से 26 वर्षीय एक संदिग्ध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी शनिवार को पुलिस ने  दी।

पुलिस ने  जानकारी देते हुए कहा

उन्होंने कहा कि गुड़गांव के कादीपुर गांव के निवासी राहुल उर्फ टुन्ना ने बिहार से हथियार खरीदे और दिल्ली के विभिन्न आपराधिक समूहों को भेज दिया। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एंटो अल्फोंस के अनुसार, गुरुवार को सूचना मिली कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हथियार आपूर्ति करने वाला एक व्यक्ति बन्दूक लेकर द्वारका के सेक्टर-28 स्थित बामडोली चौक पर शाम करीब चार बजे आने वाला था।

अल्फोंस ने बताया कि इसके बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से एक देसी पिस्तौल जब्त की गई।

आर्थिक संकट के कारण शुरु किया यह काम

पूछताछ के दौरान, राहुल ने पुलिस को बताया कि आर्थिक संकट के कारण उसने विभिन्न अपराधियों के समूहों को हथियारों की सप्लाई शुरू कर दी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?