तेलंगाना सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

Published : May 31, 2020, 09:38 PM ISTUpdated : May 31, 2020, 09:53 PM IST
तेलंगाना सरकार ने कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन

सार

राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने रविवार को कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। रविवार को राज्य सरकार ने इसको लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।

हैदराबाद। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए तेलंगाना सरकार ने प्रदेश के कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, जो क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में नहीं आते वहां भी 7 जून तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य के लोग अपने निजी वाहन से एक से दूसरे राज्यों में बिना किसी रोक टोक के यात्रा कर सकेंगे। रात 9 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अभी भी लॉकडाउन जारी रहेगा। राज्य सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के बाद यह फैसला लिया है।

हैदराबाद में बारिश के कारण लगा जाम
हैदराबाद और अन्य जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। लॉकडाउन खुलने के बाद लोगों की सडक़ों पर काफी भीड़ दिखाई दी। बारिश में शहर की सडक़ों पर कई जगह जाम के हाताल बने रहे। बारिश के साथ कई जगह तेज हवाएं चलीं और पेड़ भी गिरे। साउथ हस्तिनापुर में 61 मिमी की बारिश दर्ज की गई। राज्य के कई और क्षेत्रों में 20 से 25 मिमी की बारिश हुई। रविवार सुबह हैल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर मिनिस्ट्री के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 नए केस दर्ज किए गए और अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 1,413 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। राज्य में लॉॅकडाउन के चौथे चरण में 18 मई से लगातार कोरोना के केस बढ़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि लॉकडाउन में छूट के कारण ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?