करगिल के द्रास में तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम

Published : Dec 26, 2019, 07:44 PM IST
करगिल के द्रास में तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम

सार

करगिल जिले का द्रास गुरुवार को शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू कश्मीर और लदाख केंद्र शासित प्रदेशों का सबसे ठंडा स्थान रहा

जम्मू: करगिल जिले का द्रास गुरुवार को शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू कश्मीर और लदाख केंद्र शासित प्रदेशों का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर, जम्मू और लदाख में मौसम ठंडा और सूखा रहा। क्षेत्र के अधिकांश स्थानों में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में बर्फ से ढके पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम और कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू के रियासी जिले में कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान डोडा जिले का भदरवाह था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

'धुरंधर' से प्रेरित गैंगस्टर 20 साल बाद गिरफ्तार-नकली रहमान डकैत की असली कहानी सुन पुलिस भी चौंकी?
कौन हैं राहुल मामकूटथिल? MLA पर तीसरे रेप केस का सच क्या है?