करगिल के द्रास में तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम

करगिल जिले का द्रास गुरुवार को शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू कश्मीर और लदाख केंद्र शासित प्रदेशों का सबसे ठंडा स्थान रहा

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2019 2:14 PM IST

जम्मू: करगिल जिले का द्रास गुरुवार को शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू कश्मीर और लदाख केंद्र शासित प्रदेशों का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर, जम्मू और लदाख में मौसम ठंडा और सूखा रहा। क्षेत्र के अधिकांश स्थानों में रात के तापमान में गिरावट देखी गई। बीती रात श्रीनगर की सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Latest Videos

अधिकारी ने कहा कि शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि मौसम के औसत तापमान से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम था। द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 30.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि लेह में तापमान शून्य से 18 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में बर्फ से ढके पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस कम और कुपवाड़ा में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू के रियासी जिले में कटरा का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान डोडा जिले का भदरवाह था जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल