मुफ्त बिरयानी, कॉफी न मिलने पर रेस्तरां के मैनेजर से मारपीट, लूटपाट की कोशिश भी हुई

Published : Jan 21, 2020, 03:06 PM ISTUpdated : Jan 21, 2020, 03:10 PM IST
मुफ्त बिरयानी, कॉफी न मिलने पर रेस्तरां के मैनेजर से मारपीट, लूटपाट की कोशिश भी हुई

सार

कॉफी हाउस के कर्मचारियों के साथ चार युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर लूटने का प्रयास किया।

नोएडा. जिले के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 18 में स्थित एक कॉफी हाउस के कर्मचारियों के साथ चार युवकों ने कथित तौर पर मारपीट कर लूटने का प्रयास किया।

प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने  बताया 

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 18 स्थित काफी 18 नामक रेस्तरां पर बीती रात को सौरव उर्फ गोली, मोंटी सहित चार युवक पहुंचे। इन लोगों ने रेस्तरां मैनेजर रोहित सक्सैना तथा वहां के कर्मचारियों से मुफ्त में बिरयानी और कॉफी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

चौहान ने बताया कि घटना में राजेश नामक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है।

कैश काउंटर को तोड़कर पैसे लूटने का भी किया प्रयास

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने रेस्तरां के कैश काउंटर को तोड़कर पैसे लूटने का भी प्रयास किया। यह वाक्य वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

अनोखी शादी: तेलंगाना में जुड़वा भाइयों ने की जुड़वा बहनों से विवाह, देखें असली मिरर इमेज वेडिंग!
Goa Thar i20 Accident: गोवा में किराए की थार और i20 की भीषण टक्कर, भोपाल टूरिस्ट की मौत