छठवीं की दो छात्राओं से शिक्षक करता था घिनौना काम, संबंध नहीं बनाने पर देता था परिणाम भुगतने की चेतावनी

Published : Mar 09, 2020, 08:39 PM IST
छठवीं की दो छात्राओं से शिक्षक करता था घिनौना काम, संबंध नहीं बनाने पर देता था परिणाम भुगतने की चेतावनी

सार

जेना ने बताया कि आरोपी ने दो लड़कियों को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यह मामला शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब लड़कियों ने अपनी मां को बताया कि वह अब स्कूल नहीं जाएंगी। 

जाजपुर (ओडिशा). ओडिशा के जाजपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को दो नाबालिग छात्राओं से कथित तौर पर बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पीड़िताओं के अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर रविवार को पनिकोइली पुलिस स्टेशन के तहत कराड़ा में 31 वर्षीय एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। पनिकोइली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार जेना ने बताया कि एक अंशकालिक प्रशिक्षक पर स्कूल परिसर में छठी कक्षा की दो छात्राओं से बलात्कार करने का आरोप है।

संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था शिक्षक

जेना ने बताया कि आरोपी ने दो लड़कियों को उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। यह मामला शुक्रवार को उस समय प्रकाश में आया जब लड़कियों ने अपनी मां को बताया कि वह अब स्कूल नहीं जाएंगी। जब उनसे इसका कारण पूछा गया तो उन्होंने इस घटना की जानकारी दी।

स्कूल के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया

लड़की के पिता ने जब स्कूल अधिकारियों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कथित तौर पर इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने शनिवार की रात शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके तुरन्त बाद एक अन्य व्यक्ति पुलिस थाने पहुंचा और उसने उसी शिक्षक के खिलाफ अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज कराई।

जब इस संबंध में जाजपुर जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णचंद्र नायक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि अन्य आरोपों की भी जांच की जायेगी।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

तीखी आलोचना, फिर भी तालियां-J&K विधानसभा में BJP MLA की तारीफ क्यों?
Bengaluru News: गर्लफ्रेंड की सगाई सुन बॉडीबिल्डर को लगा ऐसा झटका कि खुद ही तबाह कर ली ज़िंदगी