रितिक रोशन की इस कदर दीवानी हुई यह महिला, पति ने उतार दिया मौत के घाट

Published : Nov 11, 2019, 09:34 PM IST
रितिक रोशन की इस कदर दीवानी हुई यह महिला, पति ने उतार दिया मौत के घाट

सार

भारतीय मूल की एक महिला को न्यूयॉर्क जाकर रितिक रोशन की फिल्में देखना और गाने सुनना मंहगा पड़ गया। इस महिला को उसके ही पति ने मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

न्यूयॉर्क. भारतीय मूल की एक महिला को न्यूयॉर्क जाकर रितिक रोशन की फिल्में देखना और गाने सुनना मंहगा पड़ गया। इस महिला को उसके ही पति ने मौत के घाट उतार दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। यह महिला रितिक रोशन की दीवानी थी और महिला को रितिक की फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद था। महिला के पति को उसकी यह बात पसंद नहीं थी, जिसके चलते उसके पति ने उसकी हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली। 

महिला का नाम डोने डोजॉय बताया गया है। यह महिला बार टेंडर का काम करती थी और इसकी उम्र 27 साल बताई गई है। महिला के पति का नाम दिनेश्वर बुद्धिदात था और उसकी उम्र 33 साल थी। बुद्धिदात अक्सर अपनी पत्नी को गालियां देता था और मारपीट भी करता रहता था। घरेलू हिंसा के मामले में अदालत ने उसे 2 दिन पहले ही दोषी भी ठहराया था। 

महिला के दोस्तों के अनुसार डोजे जब भी रितिक के गाने सुनती थी या उनकी फिल्में देखती थी बुद्धिदात इस बात से चिढ़ जाता था और डोजे के साथ मारपीट करता था।     
 

PREV

Recommended Stories

कौन हैं गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' का मालिक, यह क्लब किस लिए फेमस
Goa Night Club : चश्मदीद ने बताया कैसे डांस फ्लोर पर बिछीं लाशें, सिर्फ चीख रहे थे लोग