हैदराबाद: अवैध रूप से रखा था 8900 किलो विस्फोटक, पुलिस ने धर दबोचा

Published : Oct 14, 2019, 05:13 PM IST
हैदराबाद: अवैध रूप से रखा था 8900 किलो विस्फोटक, पुलिस ने धर दबोचा

सार

विस्फोटकों को तेलंगाना जिले के सिद्दीपेट जिले और आंध्रप्रदेश के कडापा जिले में भेजा जाना था लेकिन इसे अवैध रूप से यहां उतारा गया था और लापरवाही से रखा गया था।  

हैदराबाद: स्टोन क्रशिंग उद्योग के लिए 8900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ अवैध रूप से और लापरवाही से रखने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह विस्फोटक कानून का उल्लंघन है।

लापरवाही से रखा गया था विस्फोटक

पुलिस ने बताया कि 12 अक्टूबर को औद्योगिक इकाई पर छापेमारी की गई और विस्फोटक पदार्थों (376 बूस्टर) और 165 गैर इलेक्ट्रिक डेटोनेटर से लदे दो वाहनों को जब्त किया गया।

बताया गया कि विस्फोटकों को तेलंगाना जिले के सिद्दीपेट जिले और आंध्रप्रदेश के कडापा जिले में भेजा जाना था लेकिन इसे अवैध रूप से यहां उतारा गया था और लापरवाही से रखा गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

उत्तर भारतीय दक्षिण में सिर्फ पानी पूरी बेचने आते हैं: तमिलनाडु के मंत्री का चौंकाने वाला बयान
Odisha Gang Rape: 15 साल की लड़की से 6 लड़कों ने की दरिंदगी-महीने भर बाद खुला राज-कैसे?