
उधमसिंह नगर, उत्तराखंड. पति से नाखुश एक महिला को किसी से प्यार हो गया। इसके बाद अपने पति को रास्ते से हटाने उसने गहरी साजिश रच डाली। उसने पति से कहा कि उसका मन बीयर पीने का हो रहा है। पति को इस पर कोई ऐतराज नहीं हुआ। दोनों ने बैठकर बीयर पी। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि पत्नी ने बीयर में नींद की गोलियां मिला दी हैं। जैसे ही बीयर पीकर पति बेहोश हुआ, मौका देखते ही पत्नी का प्रेमी घर में घुस आया। उसने अपने साथियों की मदद से शख्स को गोली मार दी। बाद में महिला ने चीख-चीखकर यह प्रचारित कर दिया कि बदमाशों ने उसके पति को मार डाला। हालांकि उसका षड्यंत्र टिक नहीं पाया। इस हत्याकांड की पूरी साजिश महिला ने खुद रची थी। घटना शुक्रवार देर रात की है। इसका पुलिस ने अब खुलासा कर दिया है।
प्रेमी ने तमंचे से मारी थी गोली..
ट्रांजिट कैंप थानेदार विद्यादत्त जोशी के मुताबिक, मृतक समीर विश्वास अरविंद नगर वार्ड नंबर तीन ट्रांजिट कैंप में रहता था। उसकी घर में सोते समय तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में समीर की पत्नी और उसके प्रेमी विश्वजीत राय के अलावा महेश सरकार और शिव अधिकारी नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पत्नी और विश्वजीत का लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी भनक समीर के घरवालों को लग चुकी थी। उन्होंने पंचायत बुलाकर मामला सुलटाने की कोशिश की थी। लेकिन बात नहीं बनी। समीर भी कई बार अपनी पत्नी को समझा चुका था।
प्रेमी को छोड़ना नहीं चाहती थी महिला..
आरोपी महिला ने माना कि वो अपने प्रेमी को नहीं छोड़ना चाहती थी। इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। उसने बीयर में नींद की गोलियां मिला दी थीं। बाद में जब समीर बेहोश हुआ, तो विश्वजीत, महेश और शिव को अंदर बुला लिया। दोनों समीर की हत्या करके भाग गए।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.