उत्तराखंड सरकार ने पेश किया 57 हजार 400 करोड़ का बजट, जानिए बजट से जुड़ी बड़ी बातें

राज्य की विकास दर में वर्ष 2019-20 में अनन्तिम अनुमान के अनुसार 4.30 प्रतिशत की वृद्धि आंकी गई, जबकि वर्ष 2018-19 में इसमें 5.77 प्रतिशत वृद्धि रहने का संशोधित अनुमान है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2021 11:45 AM IST / Updated: Mar 04 2021, 05:50 PM IST

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 का 57400.32 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार का ये पांचवां बजट है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि उत्तराखंड सरकार ने किसके लिए क्या घोषणा की।

बजट से जुड़ी बड़ी बातें
-महिलाओं को आर्थिक सहायता के लिए 3 करोड़ 60 लाख रुपए।
-चिकित्सा एवं परिवार कल्याण हेतु 3319 करोड 63 लाख रुपए।
-उत्तराखंड में साइंस सिटी एवं विज्ञान केन्द्रों की स्थापना के लिए 23 करोड़ 15 लाख रुपए का प्रावधान।
-जल जीवन मिशन (शहरी) के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु 30 करोड़ 15 लाख रुपए।
-सिंचाई विभाग के अन्तर्गत नलकूपों, नहरों, झीलों तथा बांधों के रखरखाव हेतु 118 करोड़।
-नलकूपों एवं नहरों के निर्माण हेतु 150 करोड़ रुपए।
-देहरादून मसूरी रोपवे के लिए निजी निवेशक का चयन किया गया है, जो रोपवे विश्व के सबसे लंबे 5 रोपवे में से एक होगा।
-ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना के लिए राज्य में 11 जगहों पर ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक के निर्माण होगा।

Latest Videos


पति की संपत्ति में सहभागीदार होंगी पत्नी
मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बजट के दौरान कहा कि राज्‍य की महिलाओं को पति की संपत्ति में सहभागीदार बनाया गया है, जिससे वह खुद का काम करने के लिए बैंक से आसानी से लोन ले सकती हैं।  
 

Share this article
click me!

Latest Videos

बंगाल में फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में डॉक्टर, जानें क्या है नया मामला । Kolkata Doctor Case
जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
जम्मू में PM मोदी का जोरदार भाषण, कहा और तेज होंगे विकास के काम
हरियाणा में सीएम योगी ने क्यों की जहन्नुम की बात, देखें वीडियो
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral