उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बारात से लौटते वक्त कई फीट नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर को छोड़ सभी की मौत

Published : Feb 22, 2022, 10:31 AM ISTUpdated : Feb 22, 2022, 10:52 AM IST
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बारात से लौटते वक्त कई फीट नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर को छोड़ सभी की मौत

सार

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे के आस पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

चंपावत : उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat) में बारात से लौट रहा वाहन कई फीट नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। सिर्फ ड्राइवर की ही जान बच सकी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सूखीढ़ंग डांडा मीनार रोड़ स्थित बुड़म के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास सभी बाराती लौट रहे थे तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो गया और वह खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। 

इसे भी पढ़ें-बोलेरो की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, एक साथ उठी अर्थी, एक ही जगह अंतिम संस्कार, गांववाले भी रोने लगे

मृतकों में ज्यादातर रिश्तेदार

हादसा जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर हुआ है। सभी लोग ककनई के रहने वाले लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में शादी से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। ज्यादातर मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस हादसे में बचे ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें-शोक सभा से लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आपस में टकराई गाड़ियां, चंद मिनटों में मां-बेटे, बेटी की मौत

मृतकों के नाम

लक्ष्मण सिंह (61) पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह (62) पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह (40) पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह (48) पुत्र गणेश सिंह
हयात सिंह (37) पुत्र दिवान सिंह
पुष्पा देवी (50) पत्नी शेर सिंह
पुनी देवी (55) पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी (45) पत्नी होशियार सिंह
बसंती देवी (35)
श्याम लाल (50) पुत्र दनी राम
विजय लाल (48) पुत्र ईश्वरी राम

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी कार, दूल्हे समेत 9 बारातियों की मौत, एक ही परिवार के थे सभी

इसे भी पढ़ें-Rajasthan: जयपुर में भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार सवार 4 पुलिसवाले और अभियुक्त समेत 5 की मौत

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

बठिंडा हाईवे मर्डर: लाल सूटकेस में मिली लड़की की अधजली बॉडी, पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार शुरू
Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक