उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, सामने आ रही ये बड़ी वजह

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2021 8:37 AM IST

देहरादून. उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। 

इस्तीफा देने की बताई जा रही ये वजह
दरअसल, अब प्रदेश की सियासत में चर्चा हो रही है कि वह सक्रिय राजनीति में आ साकती हैं। अटकलें तो यह भी लगाई जा रही हैं कि वह उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बीजेपी ने इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की है।

Latest Videos

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं
बता दें कि बेबी रानी मौर्य तीन साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं। बीती 26 अगस्त को उन्होंने  तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। वह उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

दो दिन पहले की अमित शाह से मुलाकात
बेबी रानी मौर्य ने दो दिन पहले दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनके इस्तीफा देने कयास लगाए जाने लगे थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आलाकमान उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। 

आगरा से की राजनीतिक सफर की शुरूआत
बेबी रानी मौर्य मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत अपने आगरा शहर से की थी। 
 साल  1995 से वर्ष 2000 तक वह आगरा की महापौर रहीं। इसक बाद 2001 में उत्तर प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं। एक साल बाद 2002 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें