पहली ही नजर में शादीशुदा 'प्रेमलता' के प्रेम में पागल होकर बहुत कुछ लुटा दिया, फिर पछताना पड़ा

पंजाब के होशियारपुर में 35 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा हो गया है। यह मर्डर उसके प्रेमी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर किया था। महिला की 26 सितंबर को अर्धनग्न हालत में क्षतविक्षत लाश बरामद हुई थी। 2 बच्चों की मां अपने ऐशो-आराम के लिए एक नहीं, दो प्रेम संबंधों में उलझ गई थी। जब पहले प्रेमी को मालूम चला कि उसकी प्रेमिका धोखा दे रही है, तो उससे सहन नहीं हुआ।

Asianet News Hindi | Published : Sep 29, 2020 9:19 AM IST

होशियारपुर, पंजाब. पति को धोखा देकर प्यार करने और फिर प्रेमी को झांसे में रखकर तीसरे युवक से संबंध बनाने के चक्कर में एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ गई। महिला की 26 सितंबर को अर्धनग्न हालत में क्षतविक्षत लाश बरामद हुई थी। 2 बच्चों की मां अपने ऐशो-आराम के लिए एक नहीं, दो प्रेम संबंधों में उलझ गई थी। जब पहले प्रेमी को मालूम चला कि उसकी प्रेमिका धोखा दे रही है, तो उससे सहन नहीं हुआ। उसने प्रेमिका की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। लाश को उसने कपड़े में लपेटकर शनिवार की दोपहर डगाना के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। महिला की छाती, मुंह और गले के अलावा टांगों पर 14 से ज्यादा वार हमला किया गया था।

पति को नहीं थी भनक...
इस मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी अशोक निवासी पिपलांवाला को गिरफ्तार किया है। प्रेमलता निकटवर्ती गांव रौड़िया की रहने वाली थी। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना मॉडल टाउन के एसएचओ मनमोहन कुमार ने बताया कि प्रेमलता और आरोपी की मुलाकात डेढ साल पहले हुई थी। आरोपी के मुताबिक वो प्रेमलता को देखकर ही मुग्ध हो गया था।

बच्चों के बर्थ डे पर गिफ्ट देता था
आरोपी ने बताया कि वो प्रेमलता से बहुत प्यार करने लगा था। वो अकसर प्रेमलता के घर जाता था। जब उसके बच्चों का जन्मदिन होता, तो गिफ्ट देता था। डेढ़ साल में उसने प्रेमलता पर करीब 3 लाख रुपए खर्च कर दिए थे।

Share this article
click me!