मातम में बदली छठ की खुशियां: पूजन की थाली लेकर निकले और घर से 50 मीटर दूर मिली लाश

Published : Nov 03, 2019, 06:33 PM IST
मातम में बदली छठ की खुशियां: पूजन की थाली लेकर निकले और घर से 50 मीटर दूर मिली लाश

सार

पंजाब के एक परिवार में छठ की खुशियां मामत में बदल गईं। पूजन की थाली हाथ में लेकर निकले युवक की घर से 50 मीटर दूर मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही भाई नरेश और सुरेश मौके पर पहुंचे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए परिजन यही कह रहे हैं छठ मैया तूने ये क्या कर दिया। आज तो हमारा सबकुछ छीन लिया।


जालंधर (पंजाब). पूरे देश में रविवार के दिन आस्था का महापर्व छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन पंजाब के एक परिवार में की खुशियां इस दिन मामत में बदल गईं। पूजन की थाली हाथ में लेकर निकले युवक की घर से 50 मीटर दूर मौत हो गई। 

शेफ का काम करता था मृतक
दरअसल, युवक की मौत एक कार एक्सीडेंट के चलते हुई। मृतक का नाम राजेश मांझी है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह जालंधर में एक रेस्टोरेंट में शेफ का काम करता था। वह रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे छठ मैया की पूजन करने के लिए निकला था।

घर से 50 मीटर दूर मिली लाश
मृतक राजेश अपने घर से निकला ही था कि 50 मीटर दूर सामने से रफ्तार में आ रही एक कार ने उसको जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोग पहुंचे और युवक को एक अस्पताल मे ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

रोते हुए परिजन कह रहे छठ मैया तूने ये क्या कर दिया
हादसे की जानकारी लगते ही भाई नरेश और सुरेश मौके पर पहुंचे। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए परिजन यही कह रहे हैं छठ मैया तूने ये क्या कर दिया। आज तो हमारा सबकुछ छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भगवंत मान वीडियो विवाद: क्या नए सख्त बेअदबी कानून से घिरेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री?
Punjab Power Crisis: बिजली संकट जूझता पंजाब, आखिर किसकी लापरवाही से डगमगाया पूरा सिस्टम?