दौड़ जीतने की खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाया 78 साल का धावक, रेस पूरी करते ही आ गया हार्ट अटैक

पंजाब के संगरूर में आयोजित बुजुर्गों की दौड़ के दौरान एक शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां रेस पूरी करते ही एक धावक को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, परंतु बचाया नहीं जा सका।

Asianet News Hindi | Published : Nov 21, 2019 7:30 AM IST

संगरूर(पंजाब). कभी-कभी खुशी भी बर्दाश्त नहीं होती। यह घटना इसी का उदाहरण है। यहां शनिवार को आयोजित गेम्स के दौरान एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 78 साल के एथलीट बख्शीश सिंह 1500 मीटर की दौड़ जीतने के बाद इसकी खुशी मानों सहन नहीं कर पाए। वे रिलेक्स होने जैसे ही रुके, उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। यह गेम्स पंजाब मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ने बुजुर्गों के लिए आयोजित कराए थे। होशियारपुर के जलोवाल के रहने वाले बख्शीश सिंह ने 1500 मीटर की रेस जीती थी। वहीं 800 मीटर में उन्हें तीसरा स्थान मिला था।

बताते हैं कि 1500 मीटर की रेस पूरी करने के बाद बख्शीश सिंह काफी खुश थे। उनके परिचित बधाई देने लगे। इसी दौरान रिलेक्स होते-होते बख्शीश सिंह धड़ाम से मैदान में गिर पड़े। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल संगरूर ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामला अब मीडिया की सुर्खियों में आया है। मृतक के रिश्तेदार महिंदर सिंह विर्क ने बताया कि रिलेक्स होने के लिए बख्शीश अपने कपड़े बदलने गए थे, लेकिन वहीं अचेत होकर गिर पड़े। बताते हैं कि बख्शीश अकसर कहते थे कि वे चाहेंगे कि उनकी मौत मैदान में ही खेलने के दौरान हो।

Latest Videos

1982 में खेलना शुरू किया था

बख्शीश सिंह होशियारपुर टीम की अगुवाई करते थे। उनके दोस्त एसपी शर्मा ने बताया कि बख्शीश सिंह फौज  में थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने टीचिंग भी की। 1982 में  वे पहली बार खेलों में शामिल हुए। बख्शीश सिंह 800 मीटर, 1500 मीटर और 5 हजार मीटर दौड़ के अच्छे खिलाड़ी थे। उन्होंने अब तक 200 से भी ज्यादा मेडल जीते थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक