हैरान करने वाली घटना: बिहार में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पंजाब में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया

 ये पूरा मामला बिहार के जिला भोजपुर का है। वहां कोयलशूर थाना इलाके में बच्ची रहती थी। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया है। पीड़ित 10 साल की बच्ची ने बताया कि मार्च 2021 में वह बिहार में थी।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 2:40 AM IST

मोहाली। पंजाब (Punjab) के मोहाली (Mohali) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता 10 साल की बच्ची (Rape Victim Minor Girl) ने बेटे को जन्म दिया है। इस बच्ची से 9 महीने पहले बिहार (Bihar) में दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद बच्ची परिवार समेत मोहाली (Mohali) में आकर रहने लगी। अब मां बनने की घटना ने सबको हैरान करके रख दिया है। मामले में सोहाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की पुष्टि सोहाना पुलिस थाना प्रभारी कुलजीत सिंह ने की है। 

पुलिस के मुताबिक, ये पूरा मामला बिहार के जिला भोजपुर का है। वहां कोयलशूर थाना इलाके में बच्ची रहती थी। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया है। पीड़ित 10 साल की बच्ची ने बताया कि मार्च 2021 में वह बिहार में थी और वहां खेतों में दिहाड़ीदार को खाना पहुंचाती थी। इसी दौरान पीड़िता को एक युवक मिला। उसने अपनी बातों में फंसा लिया। 

Latest Videos

आरोपी ने बातों में फंसाया और किया दुष्कर्म
इसके बाद एक दिन सुनसान जगह ले गया और उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। इस बात से पीड़िता डर गई और परिजन को कुछ नहीं बताया और मई में परिजन मोहाली आकर रहने लगे। लड़का का कहना था कि दिसंबर में उसके पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। वहां गर्भवती बताया और अब एक बेटे को जन्म दिया है। 

MP में 5 साल की बच्ची से रेप बाद की हत्या, दरिंदे 6 महीने से मासूम के साथ कर रहे थे हैवानियत..

गुजरात में रेप केस में उम्रकैद की सजा मिलते ही बौखलाया अपराधी, जज पर फेंका जूता, जाने फिर क्या हुआ

मोस्ट वांटेड 'वसूली गर्ल', जिसने एक साल में कई लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, शादी करती फिर दिखाती असली रंग

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया