लोग खड़े-खड़े वीडियो बनाते रहे और वो खुद को आग लगाकर दौड़ता रहा

पंजाब के खन्ना में एक शख्स ने पुलिस की मौजूदगी में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। हैरानी की बात यह रही कि उस वक्त वहां काफी लोग थे, लेकिन किसी ने भी उसे बचाने या रोकने की कोशिश नहीं की। बाद में पुलिस ने जरूर आग बुझाई और हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

Asianet News Hindi | Published : Sep 25, 2019 5:41 AM IST

खन्ना. यहां के वार्ड-1 में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल से राजिंदरा हॉस्पिटल रेफर किया गया है। मामला एक प्लॉट पर कब्जे से जुड़ा है। आग लगाने वाले शख्स का इस प्लॉट पर कब्जा है, लेकिन एक NRI विधवा ने इसे अपना बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हैरानी की बात है कि शख्स ने काफी लोगों की मौजूदगी के बीच घटना का अंजाम दिया। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी उसे रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि पुलिस ने आग बुझाई और उसे हॉस्पिटल ले गए।


जानबूझकर तंग करने का आरोप..
आग लगाने वाले शख्स का नाम कुलवीर सिंह है। कुलवीर के मुताबिक, प्लॉट पर 1972 से उसका कब्जा है। लेकिन महिला पैसों की ताकत से उस पर कब्जा करना चाहती है। पुलिस उसकी मदद कर रही है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार उसे परेशान कर रही थी। इस मामले में सोमवार को ही पुलिस ने उसके खिलाफ हंगामा करने की धारा लगाकर हवालात में बंद कर दिया था। मंगलवार को वो जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद SHO लाभ सिंह पुलिस फोर्स के साथ प्लॉट का कब्जा  महिला को दिलाने वहां पहुंचे थे। कुलवीर के बेटे दीप ओंकार सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पिता को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया। बताते हैं कि सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। वहां कुलवीर ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कुलवीर ने प्लॉट पर पहिये खोकर ट्रक खड़ा कर दिया था। इसके अलावा कांटेदार तार भी लगा दिए थे।

Share this article
click me!