प्रिसिंपल ने उतार दी छात्र की पैंट, शर्मिंदगी में आपबीती का वीडियो बनाकर दे दी जान

Published : Nov 30, 2019, 12:27 PM IST
प्रिसिंपल ने उतार दी छात्र की पैंट, शर्मिंदगी में आपबीती का वीडियो बनाकर दे दी जान

सार

लुधियाना में एक टीचर और प्रिंसिपल की प्रताड़ना से परेशान 11th के एक स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाया। इसमें अपनी आपबीती बयां की।

लुधियाना(पंजाब). सबके सामने पैंट उतारने से शर्मिंदा एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। मृतक ने वीडियो में खुलासा किया है कि उसे स्कूल में छोटे पैंट और हेयर स्टाइल के लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता था। उसे बेल्ट से पीटा जाता था। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो को जांच में ले लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, 17 साल का धनंजय तिवारी गुरमेल नगर में रहता था। वो ढंढारी स्थित एसजीडी सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ता था। बताते हैं कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे धनंजय की मां मिथिलेश रानी छत पर गईं, तो उसे फांसी पर लटकते देखा। हालांकि तब वो जिंदा था और तड़प रहा था। परिजन उसे फौरन हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर स्कूल की प्रिंसिपल सरोज शर्मा, डायरेक्टर प्रभुदत्त और टीचर पूनम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं। धनंजय ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में कहा कि‘लव यू मम्मी... वीडियो में कहा, लव यू मम्मी-पापा... मुझे टीचर, प्रिंसिपल और डायरेक्टर ने मेंटली व फिजिकली टॉर्चर किया... इसलिए मैं जा रहा हूं, गुड बॉय!’

पुलिस के अनुसार धनंजय का परिवार मूलत: यूपी के गोंडा का रहने वाला है। मृतक के पिता बृजराम तिवारी(40) ने बताया कि धनंजय पढ़ने में होशियार था। उसके 10th में 93 प्रतिशत आए थे। धनंजय अपने परिवार की मदद करने एक प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ाया करता था। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि टीचर पूनम धनंजय को छोटी पैंट और हेयर स्टाइल के लिए बेल्ट से पीटती थीं। एक बार टीचर के बुलाने पर वो स्कूल गईं। उनके सामने भी धनंजय को पीटा गया। जब इसका विरोध किया, तो उन्हें स्कूल से बेइज्जत करके निकाल दिया।

बताते हैं कि परिजनों ने धनंजय के लिए स्कूल से नई पैंट ले ली थी, लेकिन वो भी छोटी निकली। बुधवार को टीचर धनंजय के हाथ बांधकर प्रिंसिपल और डायरेक्टर के पास ले गईं। वहां धनंजय की पैंट उतार दी और सबके सामने पीटा। इस घटना के बाद से धनंजय डिप्रेशन में था। उसने खाना तक नहीं खाया। 
 

PREV

पंजाब की राजनीति, किसान मुद्दे, रोजगार, सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक-सामाजिक खबरें पढ़ें। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और ग्रामीण क्षेत्रों की विशेष रिपोर्ट्स के लिए Punjab News in Hindi सेक्शन देखें — ताज़ा और प्रामाणिक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Punjab Election 2027: BJP ने खोल दिया अपना सबसे बड़ा पत्ता, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
Punjab Bribery Case: ₹50 हजार रिश्वत लेते महिला SHO गिरफ्तार, कैमरे के सामने हंसते हुए निकली बाहर